मां के सामने नदी में डूब गया जवान बेटा:भांजी की शादी में भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे थे; बैतूल में नदी देखकर नहाने रुका

Updated on 18-04-2025 01:40 PM

मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।

ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम संजय इवनाती (उम्र 29 वर्ष) है। वह भोपाल में मंत्रालय के कर्मचारी अरुण इनवाती का बेटा था। वह घर का इकलौता बेटा था।

संजय अपनी मां पार्वती बाई (उम्र 55 वर्ष) के साथ कार से भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहा था। यहां 18 अप्रैल को उसकी भांजी की शादी होने वाली थी।

नदी देखकर नहाने का मन हुआ सारणी थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि संजय कार से अपनी मां को लेकर जा रहा था। तभी तवा नदी के राजडोह घाट पर पहुंचने पर उसने कार रोकी। मां से कहा कि वह नहाकर आ रहा है। मां कार में बैठी एक घंटे तक बेटे का इंतजार करती रहीं।

जब काफी देर बाद तक भी लौटकर नहीं आया तो मां कार से नीचे उतरी। उसने देखा कि बेटा पानी में छटपटा रहा है। मां ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक संजय पानी में डूब चुका था।

सारणी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। शव को पानी से निकालकर घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर भोपाल रवाना हो गए।

ट्रैवल एजेंसी चलाता था संजय मृतक के पिता अरुण इनवाती आर्मी से रिटायर होने के बाद गृह विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। मृतक संजय बैरागढ़ में ट्रैवल एजेंसी चलाता था। पिता ने उसके लिए एक चार पहिया वाहन खरीदा था, जिससे वह ट्रैवल का काम करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.