नर्सिंग घोटाले के खिलाफ यूथ कांग्रेस का सत्याग्रह:उमंग ने की सीएम मोहन की तारीफ

Updated on 03-07-2024 01:32 PM

नर्सिंग घोटाले के खिलाफ बोर्ड आफिस चौराहे पर चल रहे यूथ कांग्रेस के सत्याग्रह में आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे। उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस मोके पर उमंग सिंघार ने कहा, हमारी लड़ाई मंत्री विश्वास सारंग से है। उनका इस्तीफा न होने तक ये लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीधे-साधे विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं। उन्हें क्या पता की कॉलेज फर्जी है। यहां भोपाल में मंत्री के साथ मिलकर अधिकारी नियमों में छेड़छाड़ करते हैं। जिससे छात्रों का भविष्य बरबाद हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम आपके भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

सीएम मोहन यादव की तारीफ की

उन्होंने कहा कि ये सत्याग्रह जब पूरा होगा जब नर्सिंग कॉलेज की पूरी लड़ाई आप जीतेंगे। आपकी ये लड़ाई सदन से लेकर मैदान तक विश्वास सारंग के खिलाफ चलती रहेगी। आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और उसके विधायक पूरी तरह आपके साथ हैं। हमारी लड़ाई उस मंत्री से है जो मोहन यादव की सरकार की कैबिनेट में मंत्री है। मोहन यादव ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री को रखे हैं। अभी नए-नए मोहन यादव आए हैं उनकी छवि स्वच्छ है। अगर वे चाहते हैं कि उनकी छवि खराब हो, मंत्री के काले दाग ते छींटे इनके कपड़ों पर आएं तो वे उन्हें झेलें।

मंगलवार को शुरू हुआ था सत्याग्रह

नर्सिंग कॉलेज घोटाले के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मंगलवार से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू किया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के साथ कई युवा नेता और नर्सिंग घोटाले से प्रभावित छात्र-छात्राएं भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। सत्याग्रह स्थल पर कुछ नर्सिंग छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को ढांढस बंधाया। विवेक त्रिपाठी ने भाजपा पर सिर्फ राजनीति करने और छात्रों व युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और भाजपा पर शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की कर रहे हैं मांग
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राज में नर्सिंग घोटाला हुआ है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य के साथ-साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा है। भाजपा ने शिक्षा माफिया के इशारे पर छात्रों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। हम इसकी लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेंगे। हम विश्वास सारंग के इस्तीफे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.