युवा उत्सव प्रतिभा को निखारने और व्यक्तित्व को गढ़ने में सहायक- राज्य मंत्री श्री पटेल

Updated on 18-01-2024 12:16 PM

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव एक ऐसा मंच है जो न केवल आपकी प्रतिभा को निखारता है बल्कि व्यक्तित्व को गढ़ने में भी सहायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। शिक्षा से लेकर खेल, कृषि से लेकर विज्ञान हर क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के लगातार प्रोत्साहन से युवा आगे बढ़ रहे हैं। भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने में युवा भी अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव का शुभारंभ किया।

जीवन में सीख के लिए प्रतियोगिताओं में हों शामिल

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि युवा उत्सव में विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर हमें छात्र जीवन के स्वर्णिम पल याद आ गए जब हम भी आप लोगों की तरह युवा उत्सव में भाग लिया करते थे। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में सफलता के लिए ही नहीं बल्कि सीख के लिए भी ऐसे आयोजन और प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। राज्यमंत्री ने युवा उत्सव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव प्रतियोगिताएं प्रारंभ

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आज से अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव 2023 -24 का शुभारंभ शोभा यात्रा रैली के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने शुभारंभ दिवस पर लोक नृत्य, एकल नृत्य, प्रश्न मंच, चित्रकला ऑन द स्पॉट पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों में सहभागिता की। कार्यक्रम में 8 जिलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.