सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के लिए होड़ मची हुई है और कांग्रेस के युवा नेता इस पद को पाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं और अपने-अपने आका के पास माथा भी टेक रहे हैं । सीधी जिले में कांग्रेस दो ग्रुप में विभाजित है एक ग्रुप का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल करते हैं तो दूसरे ग्रुप का नेतृत्व पूर्व मंत्री कमलेश्वर सिंह पटेल करते हैं । युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद अक्सर इन्हीं दोनों नेताओं के समर्थक को ही मिल सका है ।
जिन नेताओं का नाम युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की रेस में है उसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू का नाम बताया जा सकता है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यदि नेता प्रतिपक्ष की चली तो देवेंद्र सिंह दादू युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर रिपीट हो सकते हैं वहीं दूसरा नाम शिवम मिश्रा का चर्चाओं में है जो की वर्तमान मे युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री हैँ । मिश्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समर्थक माने जाते हैं। मिश्रा की पकड़ भी युवाओं के बीच अच्छी खासी है और यह निर्विवाद छवि के माने जाते हैं।
यदि सीधी जिले में युवक कांग्रेस जिला इकाई के अध्यक्ष पद के मनोनयन की बात की जाए तो मात्र एक बार ब्राह्मण वर्ग से रंजन मिश्रा युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर मतदान के माध्यम से निर्वाचित हुई थी। इनके अलावा कभी भी ब्राह्मण वर्ग से कोई भी युवा नेता इस पद पर मनोनीत नहीं हुआ है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस संगठन युवा इकाई सहित अन्य प्रकोष्ठ एवं इकाई को मजबूती प्रदान करना चाह रहा है और सीधी जिले में सक्रिय युवा नेता को यह जिम्मेदारी सौंप जा सकती है।