देश को विश्वगुरू बनाने में युवा बनें सहभागी- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 09-02-2025 12:39 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)- अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर उपलब्ध कराएगा। सेमिनार में सीखी गई बातों से छात्र भविष्य में आने वाली चुनौतियों का कुशलतापूर्वक मुकाबला कर सकेंगे और अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निदा फ़ाज़ली की ग़ज़ल का उल्लेख करते हुए छात्रों को प्रेरित किया उन्होंने कहा, "सफर में धूप तो होगी अगर निकल सको तो चलो, यहाँ कोई किसी को रास्ता नहीं देता, अपने आप को बदल सको तो चलो।" उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि देश को विश्वगुरू बनाने में सहभागी बनें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता - अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के समापन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि एआई भविष्य की दुनिया है। इसे आधार मानकर आयोजित किया गया सेमिनार विद्यार्थियों को व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने सेमिनार आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की तथा कहा कि महाविद्यालयों व विद्यालयों में ऐसे सेमिनार लगातार होने चाहिए ताकि इनका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिल सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव सहित प्राध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.