मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 25-05-2023 06:11 PM

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिला कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना से सरकार बेरोजगारी को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा बुधवार को नीमच में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने जिले के 925 युवाओं को विभिन्न योजनाओं में 12 करोड़ 16 लाख 90 हजार रूपये के हितलाभ भी वितरित किए। उन्होने सिंगल क्लिक से 16 एमएसएमई इकाइयों को 3 करोड़ 72 लाख रूपये अनुदान राशि का अंतरण भी किया।

नीमच जिले में 216 नये उद्योग स्थापित, 10 हजार रोजगार सृजित

एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में कहा कि नीमच जिले में गत एक वर्ष में 216 नये छोटे एवं बड़े उद्योग प्रारंभ हुए हैं। इन उद्योगों से 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उद्योग, सीखो-कमाओ योजना में अपनी जरूरत के लिए युवाओं को चयनित कर प्रशिक्षण प्रदान करें। योजना में जिले में लगभग 3 हजार युवाओं का स्किल डेवलपमेंट होगा। प्रशिक्षण अवधि में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को 8 हजार से 10 हजार रूपये तक की राशि प्रतिमाह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठित आईटी कंपनियाँ भी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को प्रशिक्षित करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.