‘यूवा मास्टरस्ट्रोक’ ने अपने 22वें संस्करण के सफल आयोजन की घोषणा

Updated on 14-02-2026 06:51 PM

भोपाल: नवनीत एज्युकेशन लिमिटेड के यूवा ने यूवा मास्टरस्ट्रोक’ के अपने 22वें संस्करण के सफल आयोजन की घोषणा की है। यह एक अखिल भारतीय ड्रॉइंग प्रतियोगिता हैजिसका आयोजन अगस्त से दिसंबर के बीच किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से केजी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को ड्रॉइंग के ज़रिए अपनी रचनात्मकताकल्पनाशीलता और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का मंच मिलता है। दो दशक से अधिक पहले शुरू हुई यह पहल आज एक व्यापक रचनात्मक मंच के रूप में स्थापित हो चुकी है। 2025 संस्करण को देशभर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसमें भारत के 6,600 से अधिक स्कूलों के 20 लाख से ज़्यादा विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह पहल केवल प्रतिभा को पहचान देने तक सीमित नहीं हैबल्कि इसका उद्देश्य छात्रों के बीच ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देना हैजहाँ वे कला की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को सहज रूप से अभिव्यक्त कर सकें। प्रतिभागियों को आयु के आधार पर तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था – ग्रुप ए केजी से कक्षा 3 तक, ग्रुप बी कक्षा 4 से कक्षा 6 तक, ग्रुप सी कक्षा से कक्षा 10 तक । यूवा मास्टरस्ट्रोक 2025 के प्रत्येक आयु समूह के विजेताओं की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है https://masterstroke.navneet.com/जिला स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन श्री भारत पार्टे के मार्गदर्शन में किया गया। जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट से जुड़ी उनकी पृष्ठभूमि और वर्षों के अनुभव ने इस प्रक्रिया को विशेष गहराई दी। उन्होंने केवल चित्रों का मूल्यांकन ही नहीं कियाबल्कि प्रतियोगिता की समग्र भावना को भी एक नई दिशा दी।

विजेता अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मकता की सर्वोच्च झलक प्रस्तुत करते हैं। इन प्रतिभाशाली छात्रों तक पुरस्कार और आधिकारिक सम्मान समय पर पहुँचेंइसके लिए यूवा, स्कूल प्रशासन और स्थानीय सेल्स टीमों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है। अब तक 40,000 से अधिक विजेताओं को उनके गिफ्ट हैम्पर्स वितरित किए जा चुके हैं। प्रत्येक समूह के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से जिला स्तर के राउंड आयोजित किए गए थे। प्रत्येक स्कूल से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों की गहन समीक्षा के बादयूवा ने हर जिले में प्रत्येक समूह से एक विजेता का चयन किया। इस अवसर पर यूवा के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर अभिजीत सान्याल ने कहा, “मास्टरस्ट्रोक बच्चों को अपनी रचनात्मकता पर गर्व करने का अवसर देता है। इस वर्ष 6,600 से अधिक स्कूलों के जुड़ने से पूरी पहल में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। हम केवल चित्रों को नहींबल्कि आने वाली पीढ़ी के विचारोंसपनों और कलात्मक सोच को सामने ला रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.