भोपाल में संपत्तिकर वसूली में जोन-13 अव्वल, कमाए करीब 29 करोड़ रुपये, जोन तीन रहा फिसड्डी

Updated on 03-04-2024 12:51 PM
भोपाल। नगर निगम द्वारा बीते वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए है। इसमें संपत्तिकर की वसूली के मामले में जोन क्रमांक 13 सभी 21 जोन से अव्वल रहा। वहीं जोन क्रमांक तीन सबसे निचले पायदान पर रहा। हालांकि इस बार निगम का सकल राजस्व 493 करोड़ रुपये रहा, फिर पिछले वित्तीय वर्ष में हुई वसूली का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम ने रिकार्ड 498 करोड़ रुपये वसूले थे, इस बार पांच करोड़ रुपये कम वसूली हुई। जबकि करीब 600 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया था।

जोन-21 दूसरे नंबर पर

निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार जोन क्रमांक 13 में 28 करोड़ 87 लाख 44 हजार 430 रुपये का संपत्तिकर वसूला गया। वहीं दूसरे नंबर पर जोन क्रमांक 21 रहा। यहां 28 करोड़ 27 लाख 56 हजार, 876 रुपये की वसूली हुई। जबकि तीसरे पर जोन क्रमांक 12 ने 18 करोड़ 77 लाख 29 हजार 877 रुपये की वसूली की। इधर सबसे पिछड़े जोन क्रमांक तीन में एक करोड़ 86 लाख तीन हजार 234 रुपये का संपत्तिकर ही वसूला जा सका।

पिछले वर्ष कंपाउंडिंग शुल्क ने दी थी उछाल

सकल राजस्व वसूली की बात करें, तो पिछले वित्तीय वर्ष में भवन अनुज्ञा शाखा ने 140 करोड़ रुपये केवल कंपाउंडिंग से जुटाए थे। यही कारण था, कि नगर निगम ने रिकार्ड बनाते हुए करीब 498 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इस बार कंपाउंडिंग से केवल 3 करोड़ 78 लाख रुपये ही जुटाए जा सके।

जलकर के वसूले 73 करोड़ रुपये

शहर की 25 लाख आबादी को पानी पिलाने के लिए नगर निगम पूरे वर्षभर में सवा सौ करोड़ रुपए की बिजली जला देता है। इसके बाद पानी को जलशोधन करने का खर्च, कर्मचारियों का वेतन, ईधन और मेंटनेंस अलग होता है। लेकिन पूरे सालभर में पानी के घर-घर लगे कनेक्शन के चार्ज के रूप में निगम को मात्र 73 करोड़ 73 लाख रूपए ही मिले। हालांकि जलकर वसूलने का लक्ष्य 90 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.