Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स 17 मार्च होगी रिलीज
Update On
30-January-2022 19:10:44
मुंबई । कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स 17 मार्च, 2022 को उनकी पहली जयंती पर सिनेमाघरों में उतरेगी। बताया जा रहा है कि पुनीत राजकुमार को उनके उत्साही प्रशंसकों द्वारा पावरस्टार के रूप में सम्मानित किया जाता है। 29 अक्टूबर, 2021 को मरने से पहले जेम्स अभिनेता की आखिरी फिल्म थी। पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा…
कई पहलुओं को दिखाने की कला में महारत है दीपिका को
Update On
30-January-2022 19:08:31
मुंबई । बालीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर प्यार और नुकसान के विभिन्न पहलुओं को दिखाने की कला में महारत हासिल की है। दीपिका को दर्शकों ने कॉकटेल में दिल टूटने वाली तारा, तमाशा में अपने असफल रिश्ते को एक साथ जोडऩे की कोशिश करती जोशीले वेरोनिका के रूप में देखा है। अब शकुन बत्रा की आने वाली…
दर्शकों को पसंद आ रहा बधाई दो का ट्रेलर
Update On
30-January-2022 19:06:30
मुंबई । हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित बधाई दो फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेलर को निर्माताओं ने 25 जनवरी को रिलीज किया था। निर्माता निर्देशक ओनिर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। ओनिर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी और ट्विटर पर इसकी सराहना की।…
फिल्में होती हैं समाज का प्रतिबिंब: सुभाष घई
Update On
30-January-2022 19:04:16
मुंबई । बालीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं और एक विशेष समय में समाज में क्या होता है, यही हम अपनी कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं। पहले जब मैंने 'राम लखन' बनाई, तो यह एक सामान्य घटना थी जहां एक भाई भ्रष्टाचार में लीन था और दूसरा भाई ईमानदार…
फिल्म 'बधाई दो' का टीजर पोस्टर जारी
Update On
28-January-2022 19:01:30
मुंबई । बालीवुड की फिल्म 'बधाई दो' का टीजर पोस्टर जारी किया गया। टीजर पोस्टर में राजकुमार को दूल्हे के रूप में एक पुलिस वर्दी में और भूमि को एक पीटी शिक्षक पोशाक में दुल्हन के रूप में दिखाया गया है जो एक दूसरे के मुंह पर हाथ रखे हुए हैं। बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की यह…
रोमांस पर फिल्माए गए ट्रैक 'डूबे' को रिलीज किया
Update On
28-January-2022 18:58:51
मुंबई । बालीवुड की आगामी फिल्म 'गहराइयां' का गाना 'डूबे' को रिलीज किया गया। यह गाना में अभिनेता दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी के रोमांस पर फिल्माए गया है। कौसर मुनीर द्वारा लिखित और लोथिका झा द्वारा गाया गया गाना 'डूबे' का संगीत ओएएफएफ और सावेरा द्वारा रचित और अंकुर तिवारी द्वारा डिजाइन किया गया है। अंकुर ने साझा…
लैंगिक रूढ़ियों को तोडना हम सब की जिम्मेदारी
Update On
28-January-2022 18:54:34
मुंबई । राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नागरिकों से लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने के लिए और अधिक जिम्मेदार होने का अनुरोध किया है। आयुष्मान कहते हैं कि हम में से प्रत्येक की जिम्मेदारी है कि लिंग-आधारित भेदभाव को अतीत की बात बना लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक लड़की को किसी भी लड़के की तुलना में…
क्यों दक्षिण कंटेंट और सुपरस्टार है इतने लोकप्रिय
Update On
28-January-2022 18:51:47
मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ कारण बताए हैं कि क्यों दक्षिण कंटेंट और सुपरस्टार इतने लोकप्रिय हैं। कंगना ने लिखा, कुछ कारणों से दक्षिण सामग्री और सुपरस्टार इतने हिट हैं, 1- वे भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित हैं, 2- वे अपने परिवारों से प्यार करते हैं और रिश्ते पारंपरिक तरीके से निभाते हैं, 3- उनका व्यावसायिकता और…
श्रद्धा के फैन्स की संख्या बढ़कर हुई अब 5 मिलियन
Update On
27-January-2022 19:52:42
मुंबई । टीवी सिरीयल 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या के फैन्स की संख्या बढ़कर अब 5 मिलियन हो चुकी है और इस खुशी का इजहार उन्होंने अपने इन्हीं फैन्स के साथ सेलिब्रेट भी किया है। ऐसा नहीं है कि केवल फैन्स ही अपने चहेते स्टार को देखकर खुश होते हैं बल्कि सितारों को भी अपने फैन्स को देखकर उतनी ही खुशी होती है। इंस्टाग्राम पर सितारों की यही खुशी…
बहन के बर्थडे पर रितिक से मिलीं एक्स-वाइफ सुजैन
Update On
27-January-2022 19:50:20
मुंबइ । बालीवुड एक्टर रितिक रोशन की बहन सुनैना के बर्थडे पर सुजैन ने रितिक और उनकी बहन के साथ बिताए पलों की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सुजैन ने तस्वीर शेयर कर रितिक और सुनैना संग अपने बॉन्ड के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, 'कुछ रिश्ते अनन्त हैं। डार्लिंग निकू। खुशियां और बड़ी-बड़ी स्माइल तुम्हारे इर्द-गिर्द रहे। हैपी हैपी बर्थडे। निक्स तुम्हारा यह साल 2022 बहुत अच्छा हो।'…
'अलादीन' को हो गया डेंगू, अस्पताल में भर्ती
Update On
27-January-2022 19:47:39
मुंबई । 'अलादीन' टीवी शो में नजर आए ऐक्टर सिद्धार्थ निगम को डेंगू हो गया है। सिद्धार्थ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर पड़े नजर आ रहे हैं। एक हाथ से वह कैमरे की तरफ थम्स-अप कर रहे हैं तो वहीं दूसरे हाथ में ड्रिप सिरिंज…
अनन्या पांडे से इंप्रेस हुईं दीपिका पादुकोण, बताया अपनी बेबी सिस्टर
Update On
25-January-2022 18:20:09
मुंबई। फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा भी अहम रोल में हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने अन्य कलाकारों के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की। शेयर किए गए नए वीडियो में दीपिका पादुकोण ने अनन्या पांडे को अपनी बेबी सिस्टर बताया है। वीडियो में दीपिका कहती हैं- ‘अनन्या, धैर्य और सिड, मुझे लगता है कि सेट पर हमने…
हिन्दी में भी आ सकती है सरकारू वारी पाटा
Update On
25-January-2022 18:17:40
मुंबई। लगातार मिल रही सफलता के बाद दक्षिण भारतीय निर्माता निर्देशकों को अपने सितारों की फिल्मों को हिन्दी में भी प्रदर्शित करने को उत्साहित कर दिया है। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के बाद उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैकुंठपुरमलो को भी हिंदी में डब कर बकायदा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही थी, जिसे अब ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इतना…
फिल्म केजीएफ-2 को लेकर चर्चाओं में रवीना टंडन
Update On
25-January-2022 18:14:26
मुंबई। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आगामी फिल्म केजीएफ-2 को लेकर चर्चाओं में रही हैं। रवीना की यह फिल्म अपने पहले भाग केजीएफ-चैप्टर 1 के प्रदर्शन के बाद से ही चर्चाओं में है। केजीएफ-2 गत वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कोविड के चलते यह स्थगित होती गई लेकिन अब यह फिल्म बैसाखी के मौके पर 14 अप्रेल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म…
मैं बेवकूफ नहीं हूं, लोगों के हिसाब से नहीं जी सकती
Update On
25-January-2022 18:11:44
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को ने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं की हमेशा ही उनकी नेकलाइन और हेमलाइंस के लिए आलोचना की जाती है। मलाइका का मानना है कि ड्रेसिंग एक पर्सनल चॉइस है। दूसरों को यह बताने की बजाय कि क्या कपड़े पहने, लोगों को खुद अपनी जिंदगी जीनी चाहिए और दूसरों को भी जीने देनी चाहिए। मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मैं बेवकूफ नहीं हूं। मैं जानती हूं कि…
फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बैसाखी पर ही रिलीज किया जाएगा
Update On
25-January-2022 18:09:23
मुंबई। आमिर और करीना अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए निर्माताओं ने बयान जारी कर कहा कि फिल्म की रिलीज को आगे नहीं बढ़ाया गया है और इसे बैसाखी के दिन, 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह बयान इंटरनेट पर कई रिर्पोट के सामने आने के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। अफवाहों को खारिज करने…
द एंड नाम की वेब सीरीज से डेब्यू करने वाले हैं अक्षय कुमार
Update On
25-January-2022 18:05:50
मुंबई। पिछले साल अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे सितारे बने थे जिनकी फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 200 करोड़ का कारोबार किया था। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के लिए 75 करोड़ की राशि अदा की थी। इस साल भी अक्षय कुमार दर्शकों के सामने राम सेतु, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे के जरिये आने की तैयारी में…
फिर दूर हुए विद्या बालन से सिनेमाघर, लगातार तीसरी फिल्म ओटीटी पर
Update On
25-January-2022 17:58:10
मुंबई । बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार विद्या बालन कोरोना के समय से लगातार सिनेमाघरों से दूर हैं। उनकी फिल्मों को सिनेमाघर मिल नहीं रहे हैं,इसकारण निर्माता सीधे ओटीटी का रुख कर रहे हैं। विद्या बालन की आगामी फिल्म जलसा को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म होली के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी। गौरतलब है कि इससे…
अजय और अक्षय की मूवी से होगी आरआरआर की टक्कर
Update On
25-January-2022 17:54:39
मुंबई । कोरोना की तीसरी लहर के कारण 7 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली राजामौली की फिल्म आरआरआर होली के मौके पर या फिर ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी।कोरोना के हालात में थोड़ा सा सुधार होते ही फिल्म के निर्माताओं ने दोबारा फिल्म की नई प्रदर्शन तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी भी स्थिति बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है। इसके बाद मौजूदा हालातों को भांपते हुए आरआरआर…
इब्राहिम और पलक तिवारी के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर
Update On
23-January-2022 17:58:06
मुंबई । बीटाउन में एक यंग लव अफेयर की चर्चा जोरों पर है।जी हां, सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम और टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी है।इस चर्चा के पीछे वजह है दोनों का एक साथ एक ही कार में स्पॉट किया जाना। इब्राहिम और पलक को बीती रात एक साथ देखा गया जिसमें पलक पैपराजी को देख मुंह छिपाती नजर आईं।कार के बैकसीट…
‹ First
<
343
344
345
346
347
>
Last ›
Total News of entertainment
( 7537 )
Advt.