Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मुर्गे की लड़ाई में हिंसा, चलीं हजारों गोलियां, 20 लोगों की मौत
Update On
30-March-2022 16:45:47
-क्या हुआ था स्पष्ट करने के लिए अटॉर्नी जनरल कार्यालय की जांच शुरू मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मिचोआकान में जिनापेकुआरो नगर पालिका में रात को एक गुप्त कॉकफाइट शो के दौरान सशस्त्र हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। सिन्हुआ की रिपोर्ट के…
पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को फैसला
Update On
29-March-2022 20:47:55
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हो गया है। इसके बाद संसद की कार्यवाही 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। स्पीकर ने कहा कि 31 मार्च को शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा, जो इमरान सरकार की तकदीर तय करेगा। इमरान सरकार के खिलाफ पेश प्रस्ताव को 161 सांसदों ने समर्थन किया है। इमरान के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव…
रूस गैरमित्र देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी में
Update On
29-March-2022 20:45:25
मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने कहा है कि रूस गैरमित्र देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि रूसी घेराबंदी का शिकार यूक्रेन का चर्नीहीव शहर मलबे की ढेर में बदल गया है और दिन में यहां रह रहे लोग पीने के लिए पानी को तरस रहे हैं और थोड़े से भोजन की खोज में बम और गोलों के धमाकों के बीच बाहर आने का…
रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को जहर दिया गया
Update On
29-March-2022 20:43:23
न्यूयार्क । रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों ने मार्च महीने की शुरुआत में कीव में एक बैठक की थी। बैठक बाद इन चारों लोगों के संदिग्ध जहर की चपेट में आने के लक्षण दिखाई दिए थे। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले में जुड़े लोगों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्रामोविच और यूक्रेन टीम के कम से कम दो वरिष्ठ सदस्य संदिग्ध जहर से…
भारत के लिए कोविड-19 यात्रा नियमों में अमेरिका ने दी ढील, हाई रिस्क से लो रिस्क में बदली यात्रा
Update On
29-March-2022 20:40:53
वाशिंगटन । भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा एडवाइजरी में ढील देने का निर्णय लिया है। सीडीसी ने बताया कि उसने भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा को लेवल 3 (हाइ रिस्क) से लेवल एक (लो रिस्क) में बदल दिया है। दरअसल, सीडीसी ने…
मजबूत नाटो के लिए अमेरिका ने नौसेना के 6 विमान तैनात किए
Update On
29-March-2022 20:38:17
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि पूर्वी यूरोप में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वह नौसेना के छह विमान तैनात कर रहा है, ये विमान इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अलावा अमेरिका पूर्वी यूरोप में लगभग 240 नौसैनिकों को तैनात कर रहा है। पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन प्रांत में नौसेना अड्डा व्हिडबे द्वीप…
भारत और मालदीव ने एक दूसरे के कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को दी मान्यता, इब्राहिम सोलिह से मिले एस जयशंकर
Update On
28-March-2022 21:20:09
माले । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से अड्डू शहर में रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर विस्तार से चर्चा की। एस जयशंकर शनिवार को माले पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति सोलिह को शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने ट्वीट किया मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह द्वारा स्वागत किया जाना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान की मुश्किल बढ़ी, कैबिनेट मंत्री बुग्ती ने साथ छोड़ा
Update On
28-March-2022 21:17:17
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले करारा झटका लगा है। सरकार जाने के खतरे का सामना कर रहे इमरान खान के कैबिनेट मंत्री शाहजान बुग्ती ने इस्तीफा दे दिया है। वह बलूचिस्तान की जमूरी वतन पार्टी के नेता थे और इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जमूरी वतन पार्टी इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की गठबंधन सरकार…
कोरोना मामले बढ़ने के बाद शंघाई में लाकडाउन
Update On
28-March-2022 21:15:02
शंघाई। चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शहर शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लाकडाउन लगा दिया गया है। यहां लाकडाउन के चलते करीब ढाई करोड़ से अधिक लोग घरों में बंद हो गए हैं। इस लाकडाउन के बाद शहर की सड़के और बाजार पूरी तरह से सूनसान हो गए हैं। यहां पर एक बार फिर से वही माहौल देखा जा रहा है जो कोरोना महामारी के पहले…
कोरोना संक्रमित हुए इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट
Update On
28-March-2022 21:12:44
तेल अवीव इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भारत दौरे से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय ने दी है। अपने समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर बेनेट 3 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा था कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों के 30 साल पूरे होने पर अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत की यात्रा पर आएंगे।…
जेलेंस्की ने रूस से जंग में साथ न आने पर साधा निशाना
Update On
28-March-2022 21:10:21
कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से जंग में साथ न आने को लेकर नाटो और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। पश्चिमी देशों पर भड़कते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस से जंग में वह कायरता दिखा रहे हैं। इसके साथ ही यूक्रेन सरकार के एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा कि रूस उनके देश को कोरिया की तरह दो हिस्सों में बांटना चाहता है। जेलेंस्की ने नाटो देशों से…
रुस के सोने के भंडार को राख बनने में जुटे अमेरिका और उसके सहयोगी देश
Update On
27-March-2022 19:22:45
मॉस्को । यूक्रेन पर रूसी हमले से पश्चिमी देश नाराज हैं। अमेरिका सहित पश्चिमी देश रूसी इकॉनमी को बर्बाद करने की हर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए इन देशों ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कई सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने कहा कि वे रूस के साथ किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन को ब्लॉक करने जा रहे हैं, इसमें सोना भी शामिल है। यह…
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल डिपो पर किया रॉकेट हमला
Update On
27-March-2022 19:20:33
आबूधाबी । सऊदी अरब के जेद्दा स्थित तेल डिपो में भयानक आग लग गई है। आग लगने की वजह रॉकेट हमलों को बताया गया है। हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। बता दें कि, हूती विद्रोहियों द्वारा हमला सबसे बड़ा माना जा रहा है और हमलावर ने उस डिपो को ही निशाना बनाया है, जहां हाल के दिनों में भी हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। हमले में किसी के…
जेलेंस्की की रूस से युद्ध रोकने और बातचीत करने का आग्रह
Update On
27-March-2022 19:18:30
कीव। दोहा फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस से युद्ध रोकने की अपील करते हुए बातचीत करने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने यह भी आरोप लगाया कि रूस हथियारों की दौड़ लगातार बढ़ा रहा है। शनिवार को यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग शुरू हुए आज 31 वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेन के लगभग हर शहर में बमों की वर्षा कर रहे हैं। यूक्रेन…
पाकिस्तान और उत्तर कोरिया का परमाणु मिसाइल गठजोड़ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा
Update On
27-March-2022 19:16:33
न्यूयार्क । भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के परमाणु-मिसाइल गठजोड़ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई करने की मांग की है। भारत ने कहा है कि यह गठजोड़ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद से कहा कि भारत का मानना है कि हमारे क्षेत्र में डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक आफ कोरिया) से संबंधित परमाणु एवं मिसाइल तकनीक के…
इमरान की 'विदाई' की तारीख तय! 4 अप्रैल को पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव
Update On
27-March-2022 19:13:09
इस्लामाबाद । पाकिस्तान से लगातार ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं, कि पीएम इमरान की सरकार कभी भी गिर सकती है। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं है। इसके बाद पार्टी गठबंधन की सरकार चला रही है। अब पाकिस्तानी गृहमंत्री शेख रशीद ने बताया है कि इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। इस्लामाबाद में मीडिया से बताकर रशीद ने कहा है…
यूक्रेन युद्ध में उलझा रूस, अजरबैजान- आर्मीनिया सेना में खूनी संघर्ष
Update On
27-March-2022 19:05:08
येरेवान। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण माहौल हो गया है। आर्मीनिया ने आरोप लगाया है कि अजरबैजान की सेना ने साल 2020 के समझौते को तोड़ते हुए समझौते की सीमा रेखा को पार करके उसकी सेना पर हमले किए हैं। आर्मीनिया ने यह भी कहा है कि अजरबैजान उसकी गैस की सप्लाेइ को काटना चाहता है। अजरबैजान ने आर्मीनिया पर यह हमला ऐसे समय पर किया है…
इमरान खान के इस्लामाबाद रैली में इस्तीफा देने की अटकलें
Update On
27-March-2022 19:01:15
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। उनकी सरकार के खिलाफ पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इससे पहले इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय नाम से यूट्यूब चैनल के नाम को बदलकर अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इमरान रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल जिस यूट्यूब चैनल का नाम बदला गया है, उसका…
इमरान की कुर्सी बचाने के लिए पत्नी बुशरा कर रही जादू-टोना?
Update On
26-March-2022 19:41:07
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ता उनके हाथों से जाने वाली है। इसके बाद अपनी कुर्सी बचाने के लिए न केवल इमरान खान बल्कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी बहुत कोशिश कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान की पत्नी अपने पती को मुसीबत से बचाने के लिए कुछ रहस्यमयी चीजे कर रही है, जिससे पूरा पाकिस्तान मुल्क में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी बुशरा बीबी जादू-टोना…
इंसान के खून में मिले माइक्रोप्लास्टिक के कण, वैज्ञानिक हैरान
Update On
26-March-2022 19:39:02
लंदन । नीदरलैंड में हुए शोध में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है, कि इंसान के खून में माइक्रोप्लास्टिक सामने आए हैं। शोध के बाद बताया गया कि प्लास्टिक के बेहद महीन कण खून में मिले हैं। शोध के बाद वैज्ञानिक हैरान हैं, कि ऐसा कैसे हो सकता है। शोध ने एक नई चर्चा को भी जन्म दे दिया है। फिलहाल इस पर आगे की जांच…
‹ First
<
351
352
353
354
355
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.