Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
गूगल की पूर्व कर्मी ने कंपनी के विरुद्ध दायर किया नस्लीय भेदभाव का मुकदमा
Update On
22-March-2022 19:51:09
सैन जोस । गूगल की एक पूर्व कर्मचारी ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पर नस्लीय भेदभाव के लिए मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने अश्वेत कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार करती है। मुकदमे में दावा किया गया है कि कंपनी अश्वेत कर्मचारियों को निचले स्तर की और कम वेतन वाली नौकरियां देती है और अगर वे इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके लिए काम करना मुश्किल बना दिया…
बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों को रूस के संभावित साइबर हमलों के प्रति आगाह किया
Update On
22-March-2022 19:49:16
रिचमंड । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस द्वारा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर साइबर हमले किए जाने की बढ़ती आशंकाओं के मद्देनजर वे अपनी खुफिया जानकारी को अभेद्य डिजिटल पद्धतियों से सुरक्षित करें। बाइडन की शीर्ष साइबर सुरक्षा सहयोगी एनी न्यूबर्गर ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि रूसी हैकर कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा संस्थाओं…
चीन ने दक्षिण चीन सागर के तीन द्वीपों का पूरी तरह सैन्यीकरण किया : एडमिरल एक्विलिनो
Update On
22-March-2022 19:47:03
बीजिंग । चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में विकसित कई द्वीप समूहों में से कम से कम तीन द्वीपों का पूरी तरह से सैन्यीकरण कर दिया है। इन द्वीपों पर बड़ी संख्या में जहाज रोधी और विमान रोधी मिसाइल प्रणालियां, लेजर व जैमिंग उपकरण तथा लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है। अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा कि चीन के तेजी से बढ़ते आक्रामक कदमों ने आसपास के सभी…
पस्त रूसी सैनिक पुतिन पर भड़के, बोले- चाहें जितनी सेना भेज लो नहीं कर पाओगे कब्जा
Update On
21-March-2022 19:19:55
कीव । रूस और यूक्रेन के बीच विगत 26 दिन से लगातार युद्ध जारी है। लेकिन रूसी सैनिक अब इस जंग में पस्त हो चुके हैं। निराश सैनिक अब घर लौटना चाहते हैं और इसके लिए वे खुद को गोली मारने के लिए भी तैयार हैं। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन में पकड़े गए रूसी सैनिक अब अपने लोगों से पुतिन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील कर…
उत्तर कोरिया ने दागे रॉकेट लॉन्चर, दक्षिण कोरिया हुआ अलर्ट
Update On
21-March-2022 19:17:01
सियोल । यूक्रेन पर रूसी हमले के 26 दिन हो गए और इसके शांत होने के आसार नहीं दिख रहे इस बीच एक और सैन्य संघर्ष की आशंका गहराने लगी है। दरअसल उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के तेवरों से यह चिंता बढ़ने लगी है। नॉर्थ कोरिया हथियारों की होड़ में ताबड़तोड़ परीक्षण कर रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया…
चीन में ओमीक्रोन के संक्रमण ने फिर पकड़ी तेजी, पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू
Update On
21-March-2022 19:12:51
बीजिंग । चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट बेकाबू हो गया है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू की गई है। इससे आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गए हैं। कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से प्रांतों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन के ही वुहान शहर में ही…
सबसे खतरनाक किंझाल मिसाइल से तबाह किया यूक्रेन का तेल स्टोरेज, रूसी ने किया दावा
Update On
21-March-2022 19:10:40
मास्को । रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 26वां दिन है। फिलहाल यह युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है। रूस ने दावा किया है कि उसने अपने सबसे खतरनाक मिसाइल किंझाल से एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है, जिसमें यूक्रेन के दक्षिण में तेल भंडार को नष्ट किया गया है। रूस के इस दावे से दुनिया में…
युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की बमबारी से लोग बेहाल, 1 करोड़ से अधिक विस्थापित पलायन को मजबूर
Update On
21-March-2022 19:07:42
कीव । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूस की आक्रामक बमबारी से यहां के नागरिक बेहाल हैं। करीब 1 करोड़ से अधिक विस्थापित पलायन को मजबूर हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बताया कि रूसी आक्रमण के मद्देनजर एक करोड़ यूक्रेनियन शरणार्थी विदेश भाग गए हैं या देश के अंदर विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते…
मारियुपोल सिटी काउंसिल का दावा- मजदूरी कराने यूक्रेनी नागरिकों को रूस लेकर जा रही पुतिन की सेना
Update On
21-March-2022 19:05:30
कीव । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूसी सेना का कहर बढ़ता जा रहा है। रूस का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हमला जारी है। इन दिनों यूक्रेनी शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं की बमबारी की खबरें आ रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल में रूस की सेनाओं की ज्यादती की तीखी आलोचना की है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से मारियुपोल की घेराबंदी ऐसा आतंक है जिसे आने वाली…
न्यूजीलैंड में नौका डूबने से तीन की मौत, दो लापता
Update On
21-March-2022 19:03:08
वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड के तट पर तूफानी मौसम के कारण एक नौका के डूबने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। नौका में करीब 10 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार उत्तरी तट पर नॉर्थ केप में रविवार रात हुए हादसे में पांच लोगों को बचाया गया है। सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से दो शव पानी में से निकाले गए।…
अमेरिका में पुलिसकर्मी की अमानवीयता, छात्रा की गर्दन पर घुटने रखते दिखा
Update On
20-March-2022 19:13:44
विस्कॉन्सिन, अमेरिका । अमेरिकी पुलिस की अमानवीयता के किस्से अक्सर सामने आते रहते है अब यहां के विस्कॉन्सिन प्रांत के केनोशा में स्कूल के अधिकारियों ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भोजनावकाश के समय छात्रों में हुई लड़ाई से 12 वर्षीय लड़की को दूर करने के लिए उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखते हुए दिख रहा है। पुलिस अधिकारी उस वक्त ड्यूटी पर नहीं था। केनोशा यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट…
इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट दो अप्रैल से भारत के दौरे पर
Update On
20-March-2022 19:10:23
यरुशलम । भारत के अनन्य सहयोगी देश इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भारत-इजरायल संबंधों को परस्पर ‘सराहना और सार्थक सहयोग’ पर आधारित बताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नवाचार और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और साइबर और कृषि एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में…
यूक्रेन पर पुतिन के तेवर तीखे, न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के दिए आदेश
Update On
20-March-2022 19:07:52
मॉस्को । यूक्रेन पर रूस की आक्रामकता बढ़ती जा रही है। बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल का आदेश दिया है। ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्टों के हवाले से यह दावा किया गया है। एक तरफ, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ इस वॉर में न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे…
पस्त हुआ हौसला, यूक्रेनी बुलेट्स से पैरों में गोली मारकर अब घर लौटना चाहते हैं रूसी सैनिक
Update On
20-March-2022 19:04:47
कीव । रूसी सेना इस वक्त यूक्रेन में जंग लड़ रही है। 24 फरवरी को जब इस युद्ध की शुरुआत हुई तब पुतिन की सेना 'हमलावर मुद्रा' में थी लेकिन अब सैनिक पस्त हो चुके हैं और रक्षात्मक मुद्रा में बचते-बचाते घर वापसी के अवसर तलाश रहे हैं। एक इंटरसेप्टेड रूसी फोन कॉल के अनुसार रूसी सैनिक अब यूक्रेनी सेना का गोलाबारूद हासिल करना चाह रहे हैं, ताकि वे खुद अपने पैर…
पीटीआई ने बागी सांसदों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब
Update On
20-March-2022 18:59:23
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शनिवार को कथित दलबदल को लेकर अपने असंतुष्ट सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सांसदों से 26 मार्च तक इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों की ओर से इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बीच सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के करीब दो…
रूसी सैनिकों के भीषण हमले में मारियुपोल की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह
Update On
20-March-2022 18:57:16
मारियुपोल । रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। रूसी सैनिकों के भीषण हमले में शहर की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। मारियुपोल में अभी भी 3 लाख लोग फंसे हुए हैं और उनके पास न खाना है और न पानी बचा है। शहर में दवाइयां भी…
एक ध्रुवीय व्यवस्था कायम कर दुनिया का चौधरी बनना चाहता है अमेरिका : लावरोव
Update On
20-March-2022 18:55:21
मास्को । यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। लावरोव ने कहा अमेरिका एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था कायम करना चाहता है, जहां अन्य देश उसकी इच्छा के अनुरूप व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि यह विचार 'वैश्विक विलेज की नहीं, बल्कि अमेरिकी विलेज की कल्पना को साकार करती है। उन्होंने कहा इस 'अमेरिकी गांव' को चीन, भारत,…
चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामले बढ़े, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की
Update On
19-March-2022 19:32:20
जेनेवा । दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। संगठन ने देशों को वायरस के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आशंका जाहिर की है, कि यह बड़ी परेशानी की शुरुआत हो सकती है। दक्षिण कोरिया और चीन सहित कुछ देशों में संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा जारी है। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि अमेरिका सहित कई देशों में भी…
रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका यूरोप में खूब बिक रही पोटैशियम आयोडाइड दवा
Update On
19-March-2022 19:28:57
वाशिंगटन। रूस यूक्रेन युद्ध के लंबे खिचने के कई प्रभाव दिख रहे हैं। जैसे जैसे यह संघर्ष लंबा हो रहा है, तीसरे विश्व युद्ध के होने के साथ परमाणु हमले की भी आशंकाएं जताई जाने लगी है। इतना ही नही यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों पर हमला होने या फिर वहां किसी हादसे की वजह से रेडियोएक्टिव विकिरण होने का खतरा भी दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। संघर्ष का अंतराल लंबा होने से अमेरिका…
यूक्रेन में नागरिकों पर रूसी हमलों की नए सिरे से जांच की मांग
Update On
19-March-2022 19:26:05
कीव । वैश्विक नेताओं ने यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों में किए गए हवाई हमलों सहित असैन्य स्थलों को निशाना बना कर किए जा रहे हमलों की नए सिरे से जांच करने की मांग की है। यूक्रेन के एक अधिकारी के मुताबिक उन्होंने अपने जीवनकाल में कीव में इस तरह के हालात कभी नहीं देखे थे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी संभावित युद्ध…
‹ First
<
353
354
355
356
357
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.