1 बदमाश को भीड़ ने पकड़ा, दूसरा भागा; पटवारी की तैयारी कर रहा है आरोपी

Updated on 10-02-2023 10:02 PM

इंदौर में रहकर पटवारी की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने बैंक लूटने का प्रयास किया। युवक अपने साथी के साथ बुरखा पहनकर बैंक में घुसा और पिस्टल निकालकर स्टाफ से अड़ा दी। घटना शुक्र‌वार सुबह की है। कर्मचारियों की सजगता के कारण 1 आरोपी पकड़ा गया। दूसरा आरोपी भाग निकला। पुलिस का कहना है कि लूट के कारण के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

मामला खरगोन के भीकनगांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें 2 आरोपी नजर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजर गुल्लू बारे ने बताया कि घटना सुबह 10.30 बजे की है। मैं, मोहित और राहुल मीणा बैंक मैं मौजूद थे, तभी 2 लोग वहां आ गए। एक ने बुरका पहन रखा था और एक युवक ने मास्क पहना था। बुरके वाले आदमी ने गन निकाल लिया। उन्होंने हमें धमकाते हुए कहा कि हाथ ऊपर करके खड़े हो जाओ, लॉकर की चाबी दो। उनमें से एक बदमाश काउंटर के अंदर आया और हममें से एक को बाहर ले गया, तभी हमने एक आरोपी को पकड़ लिया। हमने आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।


पहली मंजिल से कर्मचारी ने लगाई छलांग

इस दौरान बैंक के कर्मचारी मोहित ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी और शोर मचाने लगा। मोहित के पैर में चोट आई है। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान दुकानदारों और आसपास के लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। फिर थोड़ी देर बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ देख आरोपी हड़बड़ा गए। वे भाग ही रहे थे, लेकिन तब तक लोगों ने 1 आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी को थाने ले गए

घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को थाने ले गए। आरोपी को भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया। बदमाश से पूछताछ की जा रही है। बैंक स्टाफ भी इस घटना से घबराया हुआ है।

पटवारी परीक्षा की तैयारी, इंदौर में जॉब

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसका नाम सुदीप गंगराड़े है। वह भीकनगांव का रहने वाला है। सुदीप ने बताया कि वह इंदौर में प्राइवेट जॉब करता है। इसके अलावा वह पटवारी की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। हालांकि, आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने लूट की साजिश क्यों रची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.