
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्याम पैलेस, फूटी कोठी, इंदौर में होगा और इसमें प्रवेश सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है, ताकि वे आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ मंच पर अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम के विचार के बारे में आयोजक एवं क्रिएटिव कोच राधिका लड्डा ने कहा, "हर बच्चे को मंच मिलना चाहिए, क्योंकि मंच ही आत्मविश्वास और रचनात्मकता को जन्म देता है। राखी किड्स बाज़ार 2026 बच्चों और परिवारों के लिए सीखने, खेलने और जश्न मनाने का अनोखा अवसर है। यह आयोजन बच्चों में खेल खेल में उद्यमिता का अनुभव किया जा सकेगा।"
इस कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष के बच्चे अपनी माँ, पिता या किसी अभिभावक के साथ भाग लेंगे। मंच पर तीन श्रेणियों में प्रस्तुतियाँ होंगी - नन्हें सितारे (3-5 वर्ष) के लिए कविताएँ, एक्शन गीत, नृत्य और फैंसी ड्रेस; उभरते सितारे (6-9 वर्ष) के लिए नृत्य, गायन, कहानी सुनाना, जादू और योग; तथा सुपर सितारे (10-15 वर्ष) के लिए नृत्य, गायन, वाद्ययंत्र, भाषण, मार्शल आर्ट्स और कविता। हर प्रतिभागी को प्रमाणपत्र, मंच पर फोटो और सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
बाज़ार में बच्चों के लिए बच्चों द्वारा शॉपिंग स्टॉल, स्वादिष्ट फूड स्टॉल, मज़ेदार खेल, पिक्चर तंबोला और टैलेंट शो आयोजित किये जाएंगे। शाम 5:00 से 6:00 बजे तक फैमिली पिक्चर तंबोला और 6:30 बजे से ग्रैंड लकी ड्रॉ का आयोजन होगा, जो पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
राधिका बच्चों के लिए वैदिक गणित कक्षाएँ चलाती हैं, जहाँ वे तेज़ और सटीक गणना करने की मज़ेदार तकनीकें सिखाती हैं। इसके साथ ही फॉनिक्स एवं स्पेलिंग नियम कार्यक्रम और समर कैंप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई और प्रोजेक्ट कम्प्लीशन में आत्मविश्वास दिलाती हैं।