
भोपाल :भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दसवा और आखिरी दिन है चार दिसंबर
को राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा
एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव
में प्रवेश करेगी।शनिवार को यात्रा का 86वां दिन है। अभी तक 37 जिलों और छह राज्यों
का सफर भारत जोड़ो यात्रा तय कर चुकी है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहापनुर, खंडवा, खरगोन,
इंदौर,उज्जैन जिले के बाद आगर जिले में जा चुकी है श्री नगर तक जाने के लिए यात्रा
1141 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
24 दिसंबर तक यात्रा दिल्ली पहुंचेगी और वहां पांच दिन का ब्रेक लिया जाएगा। यात्रा
में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,
विधायक जीतू पटवारी, विपिन वानखेड़े शामिल हुए जबलपुर से पनागर विधानसभा
के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल,
प्रदीप पटेल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 पाटन कटंगी मझौली विधानसभा
भी शामिल हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में भारत जोड़ो
यात्रा में राहुल गांधी ने म.प्र.किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक ली,
जिसमे म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,सांसद .नकुलनाथ एवं किसान नेता योगेन्द्र
यादव, मीनाक्षी नटराजन एवं शोभा ओझा ने किसानो कों कैसे मज़बूत किया जाये उसके
लिये राहुल गांधी ने म.प्र.किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की व म.प्र.किसान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भारत जोड़ो यात्रा व किसानो के हित में अपने सुझाव
रखे एवं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया बैठक में मुरैना जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा , सौरभ
सोलंकी ,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकुर मावई में भाग लिया।पूर्व विधायक नीलेश
अवस्थी के नेतृत्व में चल रही पाटन विधानसभा भारत जोड़ो यात्रा
आज ग्राम पंचायत खबरा में पहुंची।