शहर के 103 केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा शुरू:सातवीं में है बेटी और मां ने 28 की उम्र में दी दसवीं की परीक्षा

Updated on 01-03-2023 05:49 PM

हिंदी के पेपर के साथ बुधवार की सुबह माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शुरु हुई। 103 सेंटर्स पर शुरू होने वाली इस परीक्षा में शहर के मॉडल स्कूल पर एक 28 वर्षीय छात्रा अनिता अहिरवार ने अपनी दसवीं की परीक्षा दी। अनिता ने बताया कि साल 2009 में उनकी पढ़ाई शादी की वजह से छूट गई थी। फिर हमें बच्चों को भी पढ़ाना था तो आगे की पढ़ाई के लिए समय ही नहीं मिला। मेरे दो बच्चे हैं मेरी बेटी सातवीं क्लास में है वहीं मेरा बेटा पांचवीं में है। मैं खुद भी पढ़ती हूं और अपने बच्चों को भी पढ़ाती हूं। इसमें कोई शर्म की बात नहीं। मैं मानती हूं कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती।

नकल रोकने के लिए दिखी सख्ती
इस बार नकल को रोकने के लिए अधिक सख्ती भी देखी गई। इसमें मुख्य रूप से परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार मंडल ने उत्तर पुस्तिका, पेपर सेट समेत कई नियमों में बदलाव भी किया। वही पहली बार केंद्रों पर विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था भी बदली गई। इसके तहत अब एक ही स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा हाल में एक पंक्ति यानी एक-दूसरे के आगे-पीछे नहीं बैठ पाए। उनके बीच कुछ विद्यार्थियों का अंतर दिखाई दिया। बता दें कि प्रदेश भर में दसवीं के 9 लाख 65 हजार छात्रों ने 3852 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों शामिल हैं।

कई छात्रों को नहीं पता था सप्लीमेंट्री कॉपी
मौके पर पहुंचे कई छात्रों को सप्लीमेंट्री कॉपरी के बारे में जानकारी नहीं थी, कि उन्हें आज एक्सट्रा सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। इसमें अधिकतर प्राइवेट छात्र शामिल थे। पुराने शहर की रहने वाली सुनिता ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनको सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। इसके अलावा अन्य कई बच्चे भी यहां ऐसे थे जिनको इस बारे में जानकारी नहीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.