राजधानी में मिले 1334 कोरोना संक्रमित, दो की हुई मौत

Updated on 01-02-2022 05:30 PM

भोपाल   प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप अभी जारी है। प्रदेश भर में रोजाना बडी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में सोमवार को कोरोना के 1334 नए मरीज सामने आए। कुल 6941 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 19 फीसदी रही। इसकी मतलब है कि जांच कराने वाला हर पांचवां संदिग् कोरोना पाजिटिव मिल रहा है। हफ्ते में यह तीसरी बार है जब 7000 से कम सैंपल की जांच भोपाल में की गई है। इससे एक दिन पहले भोपाल में 6305 सैंपलों की जांच में 1757 कोरोना संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 28 फीसदी रही थी।

बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल में दो मरीजों की मौत कोरोना की वजह से हुई। भोपाल में अब कोरोना के 12472 सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 12,333 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करा रहे हैं। उधर इंदौर शहर में सोमवार को 20 दिन बाद ऐसा मौका आया जब एक हजार से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। 10321 सैंपलों की जांच में सिर्फ 814 ही संक्रमित मिले जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। संक्रमण दर गिरकर 7.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सोमवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक इंदौर में 34 लाख 52 हजार 98 सैंपल जांचे गए जिनमें से एक लाख 99 हजार 647 संक्रमित मिले।

 सोमवार को 3012 लोग बीमारी को हराकर ठीक भी हुए। सप्ताहभर पहले तक जिले में बीस हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार को यह संख्या 10596 पर पहुंच गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की 279 टीमों ने 13 हजार 339 लोगों को टीका लगाया। इनमें 779 स्वास्थ्यकर्मियों, 1034 फ्रंट लाइन वर्करों 60 साल से अधिक उम्र के 1557 को सतर्कता डोज लगाई गई। वहीं 18 से 44 साल उम्र के 615 को पहली और 3384 को दूसरी डोज लगी। इसी तरह 45 से 60 साल उम्र वर्ग में 35 को पहली और 209 को दूसरी, 60 साल से अधिक उम्र के 24 को पहली और 114 को दूसरी डोज लगाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.