15 अफसर बनेंगे तीन हिस्सों में डीआईजी, 10 को करना पड़ेगा 2024 तक इंतजार!

Updated on 09-12-2022 10:18 PM
वर्ष 2009 बैच के 10 अफसरों को डीआईजी बनाए जाने की गेंद अब राज्य शासन के पाले में आ गई है। राज्य शासन यदि इन्हें लेकर कोई निर्णय लेगा तभी ये अफसर पदोन्नति पाकर इस साल एक जनवरी को डीआईजी बन सकेंगे, नहीं तो इन्हें अफसरों को आईपीएस अवार्ड होने के 14 साल बाद भी डीआईजी का पद नहीं मिलेगा।

वर्ष 2009 बैच में 25 अफसरों की डीआईजी के लिए पदोन्नति होने के लिए डीपीसी हो चुकी है, लेकिन प्रदेश पुलिस में डीआईजी के इतने पद ही नहीं हैं कि इन सभी अफसरों को पदोन्नत किया जा सके। इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, प्रस्ताव में केंद्र ने डीआईजी के इतने पद दिए जाने से इंकार कर दिया।

15 अफसर तीन हिस्सों में बनेंगे डीआईजी

केंद्र से जो अनुमति मिली है, उसके हिसाब से 15 अफसर अगले साल डीआईजी बनेंगे, लेकिन वे भी तीन हिस्सों में। इसमें 11 पद जो अभी खाली हैं, उन्हें पदोन्नति एक जनवरी 2023 को मिल जाएगी। जबकि दो अफसर डीआईजी से आईजी हो रहे हैं। उनकी जगह पर दो अफसरों को भी डीआईजी के पद पर एक जनवरी को ही पदोन्नत कर दिया जाएगा।

इसके बाद यानि 14 वे क्रम के अफसर को एक अप्रैल 2023 को पदोन्नति मिलेगी और 15 वे अफसर को पदोन्नति एक जून 2023 को पदोन्नति मिलेगी। बाकी के अफसरों की पदोन्नति के लिए राज्य शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया तो उन्हें पदोन्नति के लिए जनवरी 2024 का इंतजार करना होगा।

इन्हें करना पड़ सकता है इंतजार

कमांडेंट 29 वीं बटालियन मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी दमोह डीआर तेनीवार, कमांडेंट 9वीं वाहिनी साकेत प्रकाश पांडे, एसपी ग्वालियर अमित सांघी, एसपी निवाड़ी टीके विद्यार्थी, एसपी उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एसपी सिंगरौली ब्रिजेंद्र कुमार सिंह, एसपी टीकमगढ़ प्रशांत खरे, कमांडेंट सातवीं वाहिनी अतुल सिंह और एसपी हरदा मनीष कुमार अग्रवाल को लेकर यदि शासन ने अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं किया तो ये सभी वर्ष 2024 में ही डीआईजी बन सकेंगे।

इन अफसरों को नहीं कोई अड़चन

एसपी सागर तरुण नायक, एसपी रीवा नवनीत भसीन, कमांडेंट छठवीं बटालियन रुडाल्फो अल्वारेज, एसएसपी रेडियो अमित सिंह, डायरेक्टर एफएसएल शशिकांत शुक्ला, एआईजी प्रशासन संतोष सिंह गौर, एसपी सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, एआईजी प्रबंध सुनील कुमार पांडे, कमांडेंट प्रथम वाहिनी ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसपी विदिशा मोनिका शुक्ला, एआईजी एसटीएफ मनोज कुमार सिंह, एसपी कटनी सुनील कुमार जैन और एसपी राजगढ़ अवधेश कुमार गोस्वामी एक जनवरी 2023 को डीआईजी बन जाएंगे। वहीं डीआईजी एमएल छारी के रिटायर होने डीसीपी इंदौर महेश चंद्र जैन एक अप्रैल को पदोन्नत होंगे, इसी तरह डीआईजी खरगौन तिलक सिंह के रिटायर होने पर कमांडेंट 32 वीं वाहिनी सविता सोहाने पदोन्नत होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.