भोले की बारात में सागर, धार, इंदौर से स्पेशल फोर्स के 200 रहेंगे, ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर

Updated on 17-02-2023 06:09 PM

खंडवा में महाशिवरात्रि के दिन शहर में 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। महादेव गढ़ द्वारा निकाली जाने वाली भोले की बारात के साथ ही शहर व जिलों के मंदिरों में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पुलिस अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे।

आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई ने बताया कि शिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए जा रहे हैं। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसलिए अन्य शहरों से तीन कंपनियां बुलवाई जा रही है। इनमें 34 बटालियन धार, पीटीएस सागर, फर्स्ट बटालियन इंदौर सहित 15 वाहिनी के 300 जवान होंगे। 200 की ड्यूटी शहर व बाकी की ओंकारेश्वर में रहेगी। जो सुरक्षा प्लान के तहत अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।

वहीं महादेव गढ़ की शोभा यात्रा में पुलिसकर्मी अपने हथियार व डंडों के साथ ड्यूटी करेंगे। सेफ्टी जैकेट, वज्र वाहन, पुलिस वेन समेत अन्य गाड़ियां भी मौजूद रहेंगी। पुलिस हर स्थिति के लिए अलर्ट रहेगी। जिससे वहां किसी तरह की घटना दुर्घटना न हो सके।

असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। हाइराइज बिल्डिंग पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और दूरबीन से यात्रा पर नजर रखेंगे। दूसरी ओर, ओंकारेश्वर में भी ज्योतिर्लिंग होने की वजह से भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में वहां भी विशेष इंतजाम रहेंगे। जिसमें ट्रैफिक से लेकर तो सुरक्षा बंदोबस्त के लिए टीम तैनात रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.