​​​​​​​गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे 2100 जोड़े

Updated on 11-03-2023 10:21 PM

सागर की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में रहस मेला स्थल पर शनिवार को 20वां सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 2100 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का शेड्यूल आ चुका है। मुख्यमंत्री चौहान 11 मार्च को गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 1.45 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 2.15 बजे गढ़ाकोटा पहुंचेंगे। यहां वे सामूहिक कन्या विवाह समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3.40 बजे गढ़ाकोटा से हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

दरअसल, प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने 2001 में रहली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चरारी में एक निर्धन कन्या का विवाह करवाकर संकल्प लिया था कि वे अपने जीवन में 21000 कन्याओं का विवाह कराएंगे। मंत्री भार्गव ने संकल्प निभाते हुए लगातार कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किए। 2005 में मध्यप्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और निकाह योजना शुरू की। इस योजना के तहत मंत्री भार्गव हर वर्ष गढ़ाकोटा में रहली विधानसभा क्षेत्र की निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करने लगे।

मंत्री गोपाल भार्गव ने 2022 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह समारोह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं इस वर्ष शनिवार को गढ़ाकोटा में 20वां सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 2100 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसी के साथ मंत्री भार्गव का 21000 कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प पूरा होगा।

हैलीपेड और कार्यक्रमस्थल की देखी व्यवस्थाएं
सामूहिक कन्या विवाह समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को सागर रेंज आईजी अनुराग, कलेक्टर दिपक आर्य, एसपी तरुण नायक ने टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। हैलीपेड का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए। अतिथियों के आगमन को देखते हुए कार्यक्रमस्थल के पास 2 हैलीपेड तैयार कराए गए हैं। समारोह स्थल की सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.