जबलपुर सहित दस स्टेशनों में शुरू किए जाएंगे 22 नए स्टॉल

Updated on 24-02-2023 06:35 PM

जबलपुर सहित 10 रेलवे स्टेशनों में अब 22 नए स्टॉल शुरू किए जाएंगे। जिसमें जबलपुर, कटनी, मुड़वारा, मैहर रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर गाडरवारा और पिपरिया स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों में 22 नए खानपान स्टॉल के तौर पर जनरल माइनर यूनिट प्रारंभ करने की योजना जबलपुर रेल मंडल के द्वारा बनाई गई है।

इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को 24 घंटे शुद्ध और ताजी खाद्य सामग्री के साथ ही चाय कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, छाछ, बिस्कुट सहित आइसक्रीम, पानी और अन्य खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर मिल सकेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन के मुताबिक 22 नए स्टॉल के तौर पर रेलवे ने जनरल माइनर यूनिट (जीएमयू) प्रारंभ करने की योजना बनाई है। जिससे रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जबलपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे द्वारा यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए 10 स्टेशनों पर नई लाइसेंसी को नियुक्त करने के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।

इस प्रस्ताव को रेलवे की वेबसाइट आईआरपीएस को लॉगिन करके रेलवे की शर्तों को देखते हुए 20 मार्च के पूर्व प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मंडल की वाणिज्य शाखा से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.