हाईटेक होंगे जिले के 22 स्कूल:पीएम राइज योजना में किए गए शामिल

Updated on 15-03-2023 07:05 PM

मौजूदा स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित कर उन्हें पीएम राइज स्कूल बनाने की परिकल्पना के साथ बैतूल के 22 स्कूलों का चयन इस योजना के लिए किया गया है। जहां योजना के तहत सारी हाईटेक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

इन स्कूलों में सीएम राFज स्कूल से भी हाईटेक पढ़ाई की व्यवस्था होगी। इससे बच्चों को भी अब स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

बैतूल जिले के 22 स्कूल हुए चयनित

आमला ब्लक में एमएस ठानी, हाईस्कूल बड़गांव,आठनेर ब्लाक में हाईस्कूल बाकुड़, एनएमएस सातकुंड, बैतूल ब्लॉक में हाईस्कूल खेड़ीसांवलीगढ़, एमएस कोलगांव, हाईस्कूल हमलापुर, हायर सेकेंडरी स्कूल एमएलबी, भैंसदेही ब्लाक में हाईस्कूल बोरगांव मच्छी, हायर सेकेंडरी स्कूल सांवलमेंढ़ा, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या भैंसदेही, चिचोली ब्लॉक में एमएस आलमगढ़, घोड़ाडोंगरी ब्लाक में हायर सेकेंडरी स्कूल पाढर, एमएस शांतिपुर - 21 मुलताई ब्लाक में हायर सेकेंडरी स्कूल दुनावा, एमएस डहुआ, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या, शाहपुर ब्लाक में एमएस बालक शाहपुर, प्रभात पट्टन में एमएस चाकोरा, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या पाथाखेड़ा, हाईस्कूल भयावाड़ी शाहपुर, एमएस कन्या भौंरा को शामिल किया गया है।

ऐसे होंगे पीएमश्री स्कूल

पीएम श्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी। प्रति ब्लॉक अधिकतम दो स्कूलों (एक प्राथमिक और एक माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक) का चयन किया जाएगा। पीएम श्री स्कूलों के चयन और निगरानी के लिए स्कूलों की जियो टैगिंग की जाएगी।

केंद्र की है पीएम श्री स्कूल योजना

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) केन्द्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसमें देश के मौजूदा स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना से देश के अनुमानित 14 हजार 500 स्कूल जुड़ेंगे। प्रथम चरण में योजना को 5 सालों के लिए (2022-2027 ) लागू किया जाएगा।

इन स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि ये सभी स्कूल सरकारी होंगे, जिनका चयन राज्यों के साथ मिलकर किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कम-से-कम एक आदर्श विद्यालय विकसित करना चाहती है। इसकी निगरानी के लिए पायलट परियोजना के आधार पर 'पीएम- श्री' स्कूलों में विद्या समीक्षा केंद्र की शुरुआत की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.