
मुलताई : किसान शहादत की 25वी वर्षगांठ मुलताई में आयोजित की गई। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया ने किसान शहादत की 25वी वर्षगांठ अवसर संबोधित किया । 12जुलाई 1998 में मध्य प्रदेश के मुलताई में आंदोलन कर रहें किसानों पर सरकार के द्वारा गोली चलाने में 24 किसानों की शहादत हुई थी 12जनवरी 2023 को परिमंडल गांव और किसान शहीद स्तम्भ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर तापती भवन में किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में बक्ताओ ने शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाने देने का संकल्प दोहराया एवं सरकार द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की एम एस पी गारंटी कानून बनाए जाने, लखीमपुर खीरी कांड के दोषी केंद्रीय राज्य ग्रह मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों पर वायदा खिलाफी पर सरकार के खिलाफ 26 जनवरी को ट्रेक्टर मार्च तिरंगा यात्रा से शुरुआत कर आंदोलन तेज करने का आव्हान किया गया है। महापंचायत को राकेश टिकैत, डॉक्टर सुनीलम, रामनारायण कुरारिया, आराधना भार्गव शंकु सहित अन्य बक्ताओं ने संबोधित किया।