प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2661 उद्यानिकी किसानों को नई तकनीक से अवगत कराया

Updated on 17-03-2023 04:50 PM

प्रदेश के उद्यानिकी कृषकों को खेती की नई तकनीक और उससे होने वाले लाभ से अवगत कराने जिले, प्रदेश और प्रदेश के बाहर भ्रमण करा कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 2661 किसान को प्रशिक्षण दिया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। विधायक सर्वश्री मनोज चावला, सुभाष रामचरित, गोपाल सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया उपस्थित थे।

संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की योजनाओं की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। फल पौध-रोपण योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 247 हेक्टेयर में पौध-रोपण के लिये किसानों को 3 करोड़ 84 लाख 31 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। मसाला क्षेत्र विस्तार योजना में 28 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के उत्पादन के लिये कृषकों को अनुदान दिया गया है। व्यवसायिक उद्यानिकी फसलों की संरक्षित खेती प्रोत्साहन योजना में 10 हजार 677 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती के लिये किसानों को सहायता दी गई है। उद्यानिकी खाद्य प्र-संस्करण योजना में एक करोड़ 88 लाख 23 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है।

बताया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 4 हजार 240 कृषक को लाभान्वित किया गया है। युवाओं को माली प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5 प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौ-शालाओं को उद्यानिकी रोपणियों के साथ जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना में 10 संभाग मुख्यालयों के जिलों की उद्यानिकी रोपणियों के साथ 10 गौ-शालाओं को जोड़ा गया है। रोपणी उन्नयन योजना में प्रदेश की 14 रोपणियों के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। प्याज भंडार गृह, राइपनिंग चेम्बर, कोल्ड-रूम, पैक हाउस, प्लास्टिक लाइनिंग ऑफ फार्म पोण्ड, उच्च तकनीक से पान की खेती, संरक्षित खेती, फल क्षेत्र विस्तार, संकर सब्जी और पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, जैविक खेती, चैनलिंक फेंसिंग और एमआईडीएच की प्रगति की जानकारी दी गई। एमडी एमपी एग्रो श्री संजय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.