200 स्टूडेंट पर 3 टीचर, जबलपुर में रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का कारनामा

Updated on 17-03-2023 05:54 PM

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। आरडीवीवी ने साल 2021-22 में कृषि विज्ञान का नया कोर्स प्रारंभ तो किया, लेकिन छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं की गई। साल भर छात्रों की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलती रही। फर्स्ट ईयर का रिजल्ट आने पर पता चला कि 85% छात्र फेल हो गए हैं। इससे बीएससी ऑनर्स के छात्र नाराज हो गए। विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि कुलसचिव ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कुलसचिव ने परीक्षा नियंत्रक को जांच के निर्देश दिए हैं।

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने कृषि विज्ञान संस्थान को आधी-अधूरी तैयारी के साथ खोल दिया। लिहाजा ना ही छात्रों को अच्छे टीचर मिले और ना ही प्रैक्टिकल लैब। इस कारण बीएससी आनर्स एग्रीकल्चर के फर्स्ट सेमेस्टर में 85 में से 70 छात्र फेल हो गए। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने प्रति छात्र से एडमिशन के लिए 60 हजार रुपए लिए, लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया। कृषि विज्ञान संस्थान के पास न ढंग की बिल्डिंग है और न ही लाइब्रेरी। ऐसे में जैसे-तैसे छात्रों ने कम संसाधनों में साल भर पढ़ाई की, पर जब रिजल्ट आया, तो वह निराशाजनक रहा।


200 स्टूडेंट्स पर तीन टीचर

बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर के छात्र रितिक ने बताया कि कृषि विज्ञान संस्थान 2021 में खुला था। तब से अभी तक दो सेमेस्टर के मिलाकर छात्रों की संख्या 200 से अधिक हो गई, पर टीचर महज तीन थे। छात्र का कहना है कि कई बार कुलपति और कुलसचिव से व्यवस्थाओं की मांग की गई, पर सिर्फ आश्वासन मिला। जैसे- तैसे 2021 प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट आया, तो 85% छात्रों को फेल कर दिया गया

एडमिशन फीस के लिए 60 हजार रुपए

2021 में शुरू हुए कृषि विज्ञान संस्थान में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में करीब 217 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया है। यूनिवर्सिटी ने प्रति छात्र से 60 हजार रुपए प्रवेश परीक्षा ली। इसके बाद परीक्षा फीस के नाम पर भी हर छात्र ने 2500 रुपए यूनिवर्सिटी को दिए। रिजल्ट खराब आया, तो छात्रों ने हंगामा करते हुए यूनिवर्सिटी पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

200 से अधिक छात्रों पर मात्र केवल 4 अतिथि विद्वान नियुक्त किए हैं। विभाग में स्थाई प्रोफेसर नहीं है, जबकि यहां करीब 10 से अधिक शिक्षकों की आवश्यकता है। कोर्स प्रारंभ हुए डेढ़ साल से अधिक का समय हो चुका है, पर न ही आधुनिक प्रयोगशाला बनाई गई और न लाइब्रेरी बनाई गई। पिछले डेढ़ साल से प्रैक्टिकल नहीं कराया गया। केवल थ्योरी ही पढ़ाई जा रही है।

मान्यता को लेकर उठ रहे सवाल

विश्वविद्यालय में संचालित बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर के कोर्स की मान्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कृषि विज्ञान कोर्स आईसीएआर व यूजीसी के अनुमति के बिना संचालित किया जा रहा है। इसे लेकर विद्यार्थी भी असमंजस में हैं। छात्रों ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की राशि दिसंबर 2022 में विश्वविद्यालय के खाते में आ गई थी, लेकिन अभी तक कृषि के विद्यार्थियों को राशि नहीं दी गई है। ऐसे में अब पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में फॉर्म डालने पर विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन इसे अनदेखी कर रहा है।

कुलसचिव दीपेश मिश्रा ने भी माना कि छात्रों के लिए व्यवस्थाएं अधूरी हैं। कुलसचिव का कहना है कि शिक्षकों की व्यवस्था करवाई जा रही है। इसके अलावा, जिन छात्रों का रिजल्ट खराब आया है, उसकी जांच के लिए परीक्षा कंट्रोलर को निर्देश दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.