भोपाल में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक खुलेंगे : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 09-12-2022 10:13 PM

एक ही स्थान पर स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, शिशु रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक का शुभारंभ आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गोविंदपुरा में किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि भोपाल नगर में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विभिन्न जाँच और दवाइयाँ नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। हाल ही में मंत्रि-परिषद द्वारा 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा दी है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना की चुनौती का डट कर सामना किया और कोरोना पर विजय प्राप्त की। स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर अन्य देशों को भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में व्यक्ति के निर्माण की अवधारणा को केन्द्र में रख राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार कर गोविंदपुरा क्षेत्र में पाली क्लीनिक शुरू की जा रही है। पॉली क्लीनिक से ईएसआई को भी जोड़ेंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ होगा। मंत्री श्री सारंग ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के रायसेन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।

विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा और आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में प्राप्त होगी। यह क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात है। प्रारंभ में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने संजीवनी पॉली क्लीनिक की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.