3600 उपभोक्ता सौर ऊर्जा से घर में कर रहे बिजली का उत्पादन

Updated on 16-03-2023 04:16 PM

बिजली उपभोक्ताओं में इन दिनों सौर ऊर्जा से अपना घर रोशन करने का प्रचलन तेजी से बढ रहा है। इसका मुख्य कारण है सस्ती और निर्बाध बिजली मिलना तथा केन्द्र सरकार की सोलर रूफटॉप योजना के तहत सोलर संयंत्र लगवाने पर 20 से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलना। संयंत्र की स्थापना कर उपभोक्ता प्रति माह प्रति किलोवाट 120 यूनिट का उत्पादन कर 700 से 800 रूपए तक की बिजली की बचत कर सकते हैं।

योजना में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में 3600 निम्न दाब श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा 28.2 मेगावॉट तथा 170 उच्च दाब उपभोक्ताओं द्वारा 26.4 मेगावॉट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना कराई जा चुकी है। इन उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा से अपने परिसर में बिजली का उत्पादन कर स्वयं की बिजली संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। साथ ही स्थापित संयंत्र से उत्पादित अतिरिक्त बिजली कंपनी को बेच भी रहे हैं। कंपनी क्षेत्र में शासकीय भवनों, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों तथा रहवासी घरों की छतों पर सोलर पेनल बखूबी कार्य कर रहे हैं। सोलर संयंत्र की स्थापना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल की राशि में कमी आ रही है, ग्रीन इनर्जी को बढावा मिल रहा है साथ ही कार्बन के उत्सर्जन में भी कमी आ रही है। सोलर संयंत्र लगवाने के लिए कंपनी क्षेत्र के 1151 घरेलू बिजली उपभोक्ताओं द्वारा नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है।

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घरों की छतों पर सोलर पेनल लगाकर अपनी बिजली बनाने के लिए सोलर रूफटॉप योजना के दूसरे चरण में पहले 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत तथा 3 से 10 किलोवाट तक का संयंत्र लगाने पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।

सोलर रूफटाप संयंत्र स्थापित हो जाने पर ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की राशि आवेदनकर्ता के बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है। कंपनी में रजिस्टर्ड ठेकेदार के माध्यम से लगाए जाने वाले सोलर पेनल एवं अन्य उपकरण मंत्रालय के मानकों के अनुसार रहते हैं तथा संयंत्र का पांच वर्ष तक मेंटनेंस करने की गारंटी भी दी जाती है। नेट मीटर एवं जनरेशन मीटर की कीमत संबंधित उपभोक्ता द्वारा वहन की जाती है। सोलर रूफटाप संयंत्र की लागत की गणना पूर्व क्षेत्र कंपनी के पोर्टल https://www.mpez.co.in पर उपलब्ध सोलर रूफटाप कैलकुलेटर के माध्यम से भी की जा सकती है।

अनुदान

योजना में एक से तीन किलोवाट तक का संयंत्र स्थापित करने पर प्रति किलोवाट पर 14 हजार 588 रूपए की अनुदान राशि तथा चार से दस किलोवाट तक के संयंत्र पर प्रति किलोवाट 7 हजार 294 रूपए अनुदान राशि दी जा रही है। दस किलोवाट से अधिक के संयंत्र पर कुल 94 हजार 822 रूपए अनुदान राशि का प्रावधान है।

कैसे करें आवेदन

कंपनी क्षेत्र के सोलर रूफटाप संयंत्र के इच्छुक बिजली उपभोक्ता https://solar rooftop.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ उपभोक्ता का आधार कार्ड एवं फोटो अपलोड की जाती है। बिजली कंपनी से अनुमोदन मिलते ही कंपनी में रजिस्टर्ड ठेकेदार से संयंत्र लगवा सकते हैं। संयंत्र की स्थापना के बाद कंपनी द्वारा लगाए गए नेट मीटर का सर्टिफिकेट एवं निरस्त चेक की प्रति अपलोड करने पर सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.