बुधनी में 400 करोड़ का मेडिकल कॉलेज बनेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-01-2023 05:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बुधनी में 400 करोड़ रूपये का अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। वे जल्द ही शिलान्यास के लिए बुधनी आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी का सर्वांगीण विकास होगा। बुधनी इस समय स्वच्छता में प्रदेश में 5 वें नंबर पर है। इसे पहले नंबर पर लाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के बुधनी में माँ नर्मदा तट बुधनी घाट पर नर्मदा जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं नर्मदा मैया का बेटा हूँ और मेरी सभी बहनें माँ नर्मदा की बेटियाँ हैं। हमारा रिश्ता भाई-बहन का है। आज माँ नर्मदा की जयंती पर सभी बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य शासन ने "लाड़ली बहना योजना" शुरू करने का निर्णय लिया है। सभी वर्ग की गरीब बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये, इस तरह 12 हजार रूपये हर साल मिलेंगे। साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी पूर्ववत मिलता रहेगा। मुझे बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनों की समाज में इज्जत बढ़ेगी। अगर बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा। "लाड़ली बहना योजना" प्रदेश की बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी में विकास का महायज्ञ चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी माँ नर्मदा से प्रार्थना है कि मैं जन-सेवा, विकास और कल्याण के कार्य पूरी क्षमता से कर सकूँ तथा सभी को माँ नर्मदा की कृपा मिले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण और माँ नर्मदा के प्रवाह को सतत् बनाये रखने के लिये प्रत्येक नागरिक अधिकाधिक पौध-रोपण करे। अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण जरूर करें। माँ, बहन, बेटियों का सम्मान किया जाय। बेटा और बेटी को बराबर मानें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहाँ बेटियों को गलत नजर से देखने पर सख्त सजा दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बिजली की बचत करना चाहिए। उन्होंने बुधनी को नशामुक्त बनाने का प्रयास करने के लिये कहा। मुख्यमंत्री ने यह सब संकल्प नागरिकों को दिलाया। उन्होंने भांजे-भांजियों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे उच्च शिक्षा के लिए फीस की चिंता नहीं करें, राज्य शासन द्वारा उनके कॉलेज की पढ़ाई की फीस योजना अंतर्गत भरी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुधनी में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.