इंटीरियर डिजाइनर की मौत के 41 दिन:12 पन्नों के सुसाइड नोट में जिन चार को मौत का जिम्मेदार बताया, उन्हें हाईकोर्ट से जमानत

Updated on 12-12-2022 05:20 PM

लसूड़िया इलाके में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा के एक नवंबर को हुए सुसाइड केस आप भूले नहीं होंगे। करुणा ने अपने फ्लैट में अपने ही दुपट्टे को मौत का फंदा बना लिया था। करुणा ने इससे पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। 12 पेज का सुसाइड नोट लिखने और दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। करुणा ने इसमें चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया था। ये चारों अभी तक फरार चल रहे थे। 2 हजार का इनाम घोषित करने के बाद पुलिस इन तक पहुंचती इसस पहले ही चारों को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।

करुणा ने आदित्य पुत्र कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर, कृष्णा पति जितेंद्र सोनी निवासी आदर्श मौलिक नगर, प्रमिला पति हेमंत आत्रिवाल निवासी बापट चौराहा और मोना पति विशाल शर्मा निवासी एमआईजी, तीन पुलिया पर फंड के लिये लाखों रुपए के मामले में धमकाने को लेकर आरोप लगाया था। पुलिस ने 9 नंवबर को केस दर्ज करने के बाद सभी को आरोपी बना लिया था।

चल अचंल सम्पत्ति की जानकारी जुटाई
इसी बीच आरोपियों के नहीं पकड़ाने पर लसूड़िया के एसआई संजय विश्नोइ ने चल अंचल संपत्ति की जानकारी जुटाई। आरोपियों के यहां इनाम को लेकर नोटिस भी चस्पा कर दिए। उनके मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस को यह पता चल गया था कि आरोपी उनके रिश्तेदार के यहां है। इन्हें गिरफ्तार करने पुलिस टीमें बनाती, लेकिन वीआईपी मूवमेंट में व्यस्तता बताकर किसी की गिरफ्तार नहीं कर पाई।

निचली अदालत ने निरस्त की थी जमानत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
करुणा की मौत के मामले में पिछले दिनों सभी चारों आरोपियों की ओर से जिला न्यायालय में जमानत अर्जी लगाई गई थी। लेकिन यहां उनकी जमानत निरस्त हो गई। इसके बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी। हाईकोर्ट ने चारों की जमानत मंजूर कर ली। करुणा के पति उत्तम के मुताबिक उनकी पत्नी के लिये वह आखिरी सांस तक लड़ेंगे। वहीं इंदौर आकर मामले में कोर्ट के माध्यम से आपत्ति भी दर्ज कराएंगे।

हां जानकारी लगी है सभी की जमानत हो गई
इस मामले में करुणा सुसाइड केस की जांच कर रहे एसआई संजय विश्नोई ने बताया कि चारों आरोपी आदित्य, कृष्णा, मोना और प्रमिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

रोज-रोज मरने से अच्छा है अब मर ही जाना। जब ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन की औकात क्या, जो बिगाड़ना है वो ये ही कर देंगे।' ये आखिरी शब्द हैं इंदौर की इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा के। सुसाइड नोट में उसने ये बातें लिखीं और घर में फांसी लगा ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.