द इन्फैंट्री स्कूल, महू में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Updated on 16-08-2024 08:00 PM
महू : जैसा कि राष्ट्र स्वतंत्रता के 78 वर्ष मना रहा है, द इन्फैंट्री स्कूल, महू ने “हर घर तिरंगा” के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की, जिसमें वृक्षारोपण, इन्फैंट्री युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि और इन्फैंट्री अनुसंधान केंद्र और संग्रहालय में ध्वजारोहण शामिल था। लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, एवीएसएम, एसएम, कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल, महू ने अधिकारियों,जेसीओ, जवानों और उनके परिवारों के साथ दिनांक 13-14 अगस्त 2024 को द इन्फैंट्री स्कूल, महू की जिम्मेदारी के क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ लगाकर हरित आवरण को बढ़ाने में योगदान देने का प्रयास किया। कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल, महू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन्फैंट्री युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय सेना की इन्फैंट्री के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल, महू के द्वारा इन्फैंट्री अनुसंधान केंद्र और संग्रहालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया । ध्वजारोहण में इन्फेंट्री स्कूल के सभी अधिकारी, जेसीओ, जवान और आसपास के महू के स्थानीय लोग शामिल हुए। इन्फैंट्री स्कूल द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े सम्मान, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.