नये साल से मिलेगा 83 लाख हितग्राहियों को लाभ

Updated on 30-12-2022 06:03 PM

मध्यप्रदेश के लिये वर्ष 2022 ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन-कल्याण के परिवर्तनकारी प्रयासों से भरपूर रहा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नागरिक-हितैषी प्रशासन के अंतर्गत किये गये प्रयासों से वर्ष 2022 जन सेवा का वर्ष साबित हुआ।

      सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अनेक जन हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीब, किसान, महिलाओं, बेटियों, युवाओं और जनजातीय वर्ग को सीधा लाभ मिला। मध्यप्रदेश को समृद्ध, विकसित और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिये अनेक नवाचारी अभियानों की श्रंखला वर्षान्त तक जारी रही।

      गरीबों को नि:शुल्क आवास, पथ विक्रेताओं को बिना ब्याज का ऋण, महिलाओं को स्व-रोजगार के लिये बैंक लिंकेज, किसानों को सम्मान निधि, किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये प्रोत्साहित करने, खेती के लिये ड्रोन प्रणाली की शुरूआत, सिंचाई के क्षेत्र में वृद्धि, आँगनवाड़ियों में जन-भागीदारी, औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश, सुशासन से सुराज और लाड़ली लक्ष्मी योजना -2 की लांचिंग 2022 के अहम पड़ाव रहे। स्व-रोजगार के लिये रोजगार मेले, जनजातीय वर्ग के हित में पेसा एक्ट लागू करने और मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का संचालन ऐतिहासिक निर्णय साबित हुए।

अनूठा रहा "मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान"

      प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से शुरू हुआ "मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान" 45 दिन चला। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 28 हजार 600 शिविर लगाये गये। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया। केन्द्र और राज्य सरकार की 38 हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिये 83 लाख आवेदन स्वीकृत किये गये। सभी 83 लाख नये हितग्राहियों को नये साल की शुरूआत से ही लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

      मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से जन सेवा का जो कार्य हुआ है, वह मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की निर्धन और कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रेखांकित करता है।

      मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की अनेक विशेषता रही। इसके तहत लगाये गये शिविरों में आम नागरिकों को सूचना देकर आमंत्रित किया गया। यह पुष्टि भी की गई की शासन की योजनाओं में पात्र होने के बावजूद कौन-कौन से पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ वंचित हैं। ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों और परिवार को लाभ दिलाया गया।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान अभियान अवधि के अधिकांश दिनों विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तरों के शिविरों में पहुँचे। उन्होंने नागरिकों के बीच योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। अभियान में लगे शिविरों की मॉनिटरिंग के साथ दस्तावेजीकरण का कार्य भी किया गया। शिविरों की प्रतिदिन की रिपोर्ट से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने अभियान अवधि में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राहीमूलक योजनाओं में 100 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया। इस अभियान को जन-अभियान बना कर जहाँ एक ओर मंत्री-मंडल के सदस्यों सहित पंच-सरपंच और वार्ड पार्षदों को जिम्मेदारियाँ सौंपी, वहीं दूसरी ओर मुख्य सचिव से लेकर कमिश्नर-कलेक्टर और पटवारी स्तर के अमले ने अभियान को सफल बनाते हुए अनूठे परिणाम दिये। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मात्र 45 दिन में 83 लाख पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा सका। इन सभी नागरिकों के जीवन में अब नया सवेरा आयेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.