9वीं-11वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 के बीच होगी

Updated on 10-02-2022 06:22 PM

स्कूल शिक्षा विभाग जारी किया वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 
 भोपाल ।  शैक्षिक सत्र 2021-22 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 के बीच होगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। संचालक लोक शिक्षण के.के. द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 के बीच आयोजित की जाएगी । कक्षा नौवीं की परीक्षा 16 मार्च से 12 अप्रैल 2022 और कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.