ईंटखेड़ी में कर्ज से परेशान किसान ने कमरे में लगाई फांसी

Updated on 16-08-2024 01:34 PM
भोपाल देहात के ईंटखेड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना मंगलवार की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शराब पीने का भी आदी था

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। उसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। वह शराब पीने का भी आदी था, जिस वजह से घर में कलह होती थी। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है घटनाक्रम

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जनसिंह बरकड़े ने बताया कि 35 वर्षीय इमरत पुत्र दयाराम रजक ग्राम रासलाखेड़ी निवासी में परिवार के साथ रहता था। वह पेशे से किसान था। उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे स्वजन ने उसे फांसी पर लटके देखा। स्वजन उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसने कुछ लोगों से रुपये उधार ले रखे थे, लेकिन चुका नहीं पाने के कारण कुछ परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.