आज देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, तीन दिवसीय मेला भी लगेगा

Updated on 15-02-2023 07:17 PM

नीमच के महांकाल के नाम से प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को भोले की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ख्याताम भजन गायक जीतू धोरा रतलाम, नवीन वैष्णव प्रतापगढ और नीमच की सोनल मेघवानी प्रस्तुतियां देंगे।

यह आयोजन श्री किलेश्वर मंदिर के समस्त भक्तगण द्वारा किया जा रहा है। भोले की भजन संध्या में खास बात यह है कि, परिसर में भोले का दरबार लगाया जाएगा और दरबार में शिवलिंग विराजित किए जाएंगे। बुधवार को रात आठ बजे भजन संध्या शुरू होगी, जो देर रात तक चलेगी। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत साज-सज्जा कर दी गई है। आयोजक शिवभक्तगणों ने अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन दिवसीय मेला 17 फरवरी से

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। 17 फरवरी को मेले की शुरूआत होगी, जिसका समापन 19 फरवरी को होगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन सुबह नौ बजे नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भगवान भोलेनाथ का शाही श्रृंगार, छप्पन भोग का आयोजन होगा। 18 फरवरी को शिवरात्रि के दिन शाम सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। 19 फरवरी को शाम पांच बजे यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। स्टेशन रोड शंकर द्वार पर स्टॉल लगेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का केटीवी पर सीधा प्रसारण भी होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.