केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के मुख्य आतिथ्य में सतना में होगा कोल समाज का महासम्मेलन

Updated on 17-02-2023 05:19 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 24 फरवरी को सतना में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की बेहतर तैयारी करें। आगामी 23-24 फरवरी को होने वाली विकास यात्रा स्थगित कर कोल समाज के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएँ। माता शबरी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सतना जिले में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि माता शबरी के जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में एक लाख 6 हजार लोगों के पहुँचने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोल समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में बुलाया जाए। सम्मेलन का प्रचार-प्रसार बेहतर हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे 20 तारीख को सतना में समाज के प्रतिनिधियों के साथ भोपाल से वर्चुअली बैठक करेंगे। समाज के प्रमुख लोगों को अवश्य बुलाया जाए। उन्होंने रीवा संभाग और आसपास के जिलों के प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.