एक बोरी दस्तावेज में एक मंत्री के नाम का भी मिला; आईटी टीम आज खोलेगी 6 लॉकर

Updated on 21-03-2023 06:11 PM

ग्वालियर के जाने-माने बिल्डर और सराफा कारोबारी पारस जैन के ठिकानों पर सोमवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे की। अब तक की जांच में टीम को 6 करोड़ रुपए नकद मिले है, जबकि एक बोरी भरकर दस्तावेज जब्त किए गए है। आईटी की टीम को आधा दर्जन बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है, जिन्हें मंगलवार को खोला जाएगा।

यह भी बताया गया है कि बिल्डर के घर से मिले दस्तावेजों में एक मंत्री के नाम के दस्तावेज भी हैं। जिन्हें आईटी की टीम ने निगरानी में ले लिया है। पारस जैन का परिवार भाजपा और आरएसएस से जुड़ा है। टीम ने ग्वालियर के सबसे महंगे कैटरर्स बंटी कैटरर्स के ठिकानों पर भी दबिश दी।

सुबह 4 बजे खटखटाया घर का दरवाजा

इनकम टैक्स के 30 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी 15 कार में सवार होकर इंदौर से ग्वालियर पहुंचे। टीम ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 3 बजे पारस जैन के मुरार सदर बाजार स्थित दुकान, पुश्तैनी मकान, चेतकपुरी और गोला का मंदिर में उनके घर सहित आधा दर्जन प्रोजेक्ट साइट्स की घेराबंदी की। इसके बाद तड़के 4 बजे अफसरों ने पारस जैन के घर की डोर बेल बजाई और बताया आपके ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सभी लोग अपने मोबाइल जमा कर दें। टीम ने मुरार स्थित पारस ज्वैलर्स शोरूम से भी दस्तावेज जब्त किए हैं।

पारस जैन का नाम बड़े कारोबारियों में शुमार है। वह मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। सराफा का कारोबार उनका पुश्तैनी काम है। पारस ने पिछले कुछ साल में बिल्डर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके 10 से 12 जगह टाउनशिप, मल्टी और अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

भाजपा से जुड़ा है पारस जैन का परिवार

पारस जैन का परिवार भाजपा से जुड़ा है। पारस के बड़े भाई विष्णु जैन आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। विहिप के आयोजनों में व्यवस्थापकों में शामिल रहते हैं। पूरे परिवार को भाजपा के नजदीक माना जाता है। शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता विष्णु मंगल हत्याकांड में भी पारस जैन का नाम उछला था।

यहां चल रहे हैं प्रोजेक्ट

इस समय पारस जैन के ग्वालियर बायपास पर तुरारी में टाउनशिप, पुरानी छावनी में तीन प्रोजेक्ट, चेतकपुरी में एक प्रोजेक्ट सहित एक दर्जन स्थानों पर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बेरजा के आगे डरमन पाली में क्रशर खदान होने की भी जानकारी मिली है।

कैटरिंग से कमाया पैसा रियल एस्टेट में लगाया

टीम ने बंटी कैटरर्स के ठिकानों पर भी दबिश दी। पिछले कुछ समय में बंटी कैटरर्स ने नाम कमाया है और ग्वालियर के सबसे महंगे कैटरर्स हो गए हैं। बंटी कैटरर्स ने भी हाल ही में काफी पैसा रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में लगाया है। यही कारण है कि वह इनकम टैक्स के रडार पर आ गए हैं।

बंटी कैटरर्स के मालिक का पूरा नाम बंटी सप्रा है। शहर के पॉश एमपी नगर में इनका घर है। एजी ऑफिस पुल के पास बंटी कैटरर्स का ऑफिस है। ये बिल्डर व सराफा कारोबारी के कुछ रियल इस्टेट प्रोजेक्ट में पार्टनर हैं।

ग्वालियर का सराफा बाजार बंद

पारस जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड के बाद शहर के सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। सुबह 9 बजे तक पूरा सदर बाजार का सराफा खुल जाता था, लेकिन सोमवार को दोपहर तक सभी सराफा दुकानें बंद रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.