नई तकनीक से खुलेगा ज्ञान का नया आकाश: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 27-01-2023 04:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्चुअल रियलिटी लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि वर्चुअल रियलिटी लैब ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नई तकनीक से युवा पीढ़ी के ज्ञान को नया विस्तार मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन के अलग-अलग क्षेत्रों को क़रीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश में ऐसी अत्याधुनिक लैब की संख्या बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी। उन्होंने जबलपुर के तीन युवाओं द्वारा अपने स्टार्टअप के माध्यम से स्थापित मध्यप्रदेश की पहली वर्चुअल लैब की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का लैब का उद्घाटन करने पर स्कूल के बच्चों ने तालियों से स्वागत किया। सांसद श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी, विधायक श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री सुशील तिवारी और पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

बच्चों के सवाल, मुख्यमंत्री के जवाब

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों से सवाल करने का आग्रह किया। उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 11 वीं के छात्र ओम श्री पटेल ने प्रश्न किया कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिये सुपर 100 योजना चला रही है, क्या इस योजना में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रश्न के जवाब में कहा कि यह बिल्कुल उपयुक्त तथ्य है कि विद्यार्थियों की संख्या कम क्यों रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले सेशन से यह योजना सुपर 500 की जायेगी। एक अन्य प्रश्न स्कूल की छात्रा सुष्मिता चतुर्वेदी ने किया। मुख्यमंत्री से छात्रा सुष्मिता ने पूछा कि राज्य सरकार की महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित योजनायें जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मेधावी विद्यार्थी योजना आदि हैं, इन्हें लागू करने का विचार आपके मन में कैसे आया। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस प्रश्न का उत्तर देते वक़्त भावुक हो गए। उन्होंने छात्रा सुष्मिता को यह प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जब उनकी उम्र कम थी तभी से उन्हें यह बात बहुत चुभती थी कि समाज में बेटा-बेटी में भेद किया जाता है, लेकिन उस वक़्त वे कुछ कर नहीं सकते थे। बाद में जब 1990 में वे पहली बार विधायक चुन कर आये तो उन्होंने कुछ निर्धन कन्याओं का विवाह कराया। फिर सांसद बनने के बाद सिलसिला और विस्तारित हो गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रारूप तैयार कराया और इसे लागू किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का शुभारंभ किया, जिससे बेटी परिजन के लिए बोझ न बने और उसके प्रति समाज का नजरिया बदले। उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटियों की निःशुल्क शिक्षा के लिए योजना बनाई गई, जो पहले स्कूल औऱ कॉलेज स्तर पर लागू की गई, लेकिन प्रदेश सरकार अब योजना से प्रोफेशनल डिग्री की पढ़ाई के लिए भी सहयोग कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.