राज्यपाल श्री पटेल के समक्ष सेना के तीनों सर्विस बैंड की सिम्फनी कन्सर्ट प्रस्तुति हुई

Updated on 30-03-2023 05:02 PM

  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सेना के तीनों सर्विस बैंड की संयुक्त प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख जनरल श्री अनिल चौहान, भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल श्री मनोज पाण्डेय, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल श्री राधाकृष्णन हरि कुमार, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल श्री विवेक राम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, महानिदेशक पुलिस श्री सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, थल सेना, नौसेना, वायु सेना एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी गण और आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में तीनों सेनाओं के सर्विस बैंड की सिम्फनी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। राज्यपाल श्री पटेल के समक्ष तीनों सेनाओं के लगभग 60 सदस्यीय बैंड ने प्रस्तुति दी। इस संगीत कार्यक्रम में श्रोताओं के समक्ष विशेष धुनों को प्रस्तुत किया गया। विशेष धुनों में तीनों सेनाओं के शौर्य, पराक्रम, एकता एवं अनुशासन की 10 धुनें शामिल थीं। बैंड प्रस्तुतियों में देशभक्ति के फिल्मी गीत एवं धुनें भी सुनाई गई।

सिम्फनी बैंड में क्लेरिनेट, आल्टो, सैक्सोफोन, फ्लूट, टेनोर, फ्रेंच हार्न, कार्नेट, बेस, ई-फ्लेट बेस, यूफोनियम, की-बोर्ड, आक्टोपैड, हैंडसोनिक, जैज ड्रम किट इत्यादि वाद्ययंत्र शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.