भोपाल में युवक ने दुकान पर लगाया फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस के टोकने पर करने लगा बहस, गिरफ्तार

Updated on 16-08-2024 01:37 PM
भोपाल। स्वाधीनता दिवस के मौके पर शहर के गौतम नगर थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी दुकान के बाहर राष्ट्रध्वज के साथ-साथ फिलिस्तीन का झंडा भी लगा दिया। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिलिस्तीन का झंडा उतारा और दुकानदार को इसके लिए टोका तो वह पुलिस से ही बहस करते हुए झंडा वापस देने के लिए दबाव डालने लगा। पुलिस झंडे को जब्त कर लिया और आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रध्वज का अपमान करने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपित को आज कोर्ट में पेश करेगी।

यह है घटनाक्रम

गौतम नगर थाना प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपित हफीज खां (40) पीजीबीटी कॉलेज रोड का रहने वाला है। उसकी कॉलेज के नजदीक ही न्यू फैशन लेडीज टेलर के नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर को स्थानीय रहवासियों से सूचना मिली कि आरोपित ने अपनी दुकान पर एक कोने में भारतीय तिरंगा और दूसरे में फिलिस्तीन का झंडा लगा रखा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो सूचना को सही पाया। इसके बाद फिलिस्तीन के झंडे को जब्त कर आरोपित दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस आरोपित से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि दुकान के बाहर फिलिस्तीन का झंडा लगाने को लेकर उसका मकसद क्या था और उसे ऐसा करने के लिए किसने उकसाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.