अकादमी के खिलाड़ियों को मिलेगा सप्ताह में एक दिन मिलेट भोजन : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 13-04-2023 06:29 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित सभी खेल अकादमी के खिलाड़ियों को सप्ताह में एक दिन मिलेट भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंधिया मंगलवार को भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा कर रही थी।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मिलेट फसलों को पोषण अनाज का दर्जा दिया गया है और खिलाड़ियों को पोषण से भरपूर खाना उनके खेल को निखारने में सहायक होगा। इन फसलों के अनाज में आयरन, कैल्शियम, फायबर आदि से भरपूर होते है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित अलग-अलग विधाओं की खेल अकादमियों में खिलाड़ियों को उनके खेल के हिसाब से डाइट तय की गई है। न्यूट्रीशनिष्ट की देख-रेख में खिलाड़ियों को भोजन दिया जाता है।

1 से 15 मई तक होंगे वाटर स्पोर्टस टेलेंट सर्च

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा करते हुए कहा कि अकादमी के लिए पहले चरण में 1 से 15 मई के मध्य लगभग 25 जिलों में टेलेंट सर्च किया जाए। टेलेंट सर्च से जिन जिलों से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन होगा उस आधार पर वहाँ फीडर सेंटर खोलने पर विचार किया जायेगा। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि टेलेंट सर्च के दौरान आईक्यू टेस्ट, ऐज केटेगरी के अनुसार फिजिकल टेस्ट आदि भी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। नए बच्चों के प्रशिक्षण के लिए सीनियर खिलाड़ियों की मदद लें। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, वाटर स्पोर्टस अकादमी की प्रशिक्षक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.