टायर फटने से खंडवा में हादसा; आगर-मालवा के रहने वाले 16 घायल, 2 गंभीर

Updated on 21-03-2023 06:03 PM

खंडवा में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हैं, 2 की हालत गंभीर है। सभी सलकनपुर देवीधाम से ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था आगर-मालवा जिले का है। घायलों को इलाज के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश को इंदौर रेफर कर दिया है। पुलिस ने पिकअप का टायर फटने से हादसा होना बताया है।

घटना सुबह 8 बजे खंडवा जिले में ओंकारेश्वर रोड पर थाना धनगांव के क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौली में हुई। दुघर्टनाग्रस्त पिकअप को करौली पुलिस चौकी पर खड़ा कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही सनावद में भूतड़ी अमावस्या पर सुरक्षा इंतजाम में तैनात सभी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सनावद अस्पताल ले जाया गया।

प्रधान आरक्षक रेवाराम दिवाकर के मुताबिक, पिकअप वाहन को कोई क्षति नहीं हुई। टायर फटने से वह पलट गई थी। पिकअप में करीब 35 यात्री सवार थे। जो कि, आगर मालवा जिले के होकर सलकनपुर देवी धाम से ओंकारेश्वर की तरफ जा रहे थे।

10 घायलों को सनावद से इंदौर रेफर किया

धनगांव थाना के एसआई गजेंद्र पंवार के अनुसार, कुल 16 घायल है, इनमें 2 की हालत अतिगंभीर है। 8 घायल ऐसे है, जिन्हें उचित इलाज दिया जाना जरूरी है। इस तरह डॉक्टरों ने 10 घायलों को इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी 6 घायलों का इलाज सनावद अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। थाना क्षेत्र के ग्राम करौली और बखरगांव के बीच हादसा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.