बिजली कंपनी की बकायादारों पर कार्यवाही

Updated on 21-02-2023 06:52 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत का अनाधिकृत और अवैध उपयोग करने वालों के साथ ही बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। कंपनी द्वारा मुरैना एवं अम्बाह में चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित बिजली तारों का उपयोग करते हुए अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर 13 लोगों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर एक लाख 34 हजार से अधिक के देयक जारी किये गये हैं।

इसी प्रकार आठ उपभोक्ताओं के खसरों में बिजली बिल की बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराई गई है। साथ ही 52 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल एक करोड़ 8 लाख 64 हजार रूपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान न किये जाने के कारण उनके बैंकों से संपर्क कर बैंक खाते सीज कराये गये हैं। बकाया बिजली का भुगतान नहीं करने तक इन उपभोक्ताओं के बैंक खातों से लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

कंपनी ने आमजन एवं बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रतिबंधित बिजली तारों का अनाधिकृत रूप से उपयोग न करें। अपने बकाया बिजली बिलों के साथ ही वर्तमान देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें और कंपनी द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्यवाही से बचें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.