समय सीमा में संजीवनी क्लीनिक नहीं बनाने पर होगी कार्रवाई

Updated on 26-03-2023 07:07 PM

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई ने कहा है कि सभी नगरीय निकाय समय-सीमा में संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्यों को पूरा करें। समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। श्री मंडलोई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव  ने  प्रधानमंत्री आवास योजना ,मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, नगरीय सड़कों का काया-कल्प अभियान, स्वच्छ भारत मिशन 2023 और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

बैठक में निर्देश दिए गए कि अनाधिकृत कालोनियों को  वैध किए जाने के लिए दी गई प्रक्रिया के आधार पर चिन्हित की जाए और मापदंडों के आधार पर इनका प्रकाशन कर शेष कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। अनुमति से अधिक निर्माण किए जाने के प्रकरणों को भी बारीकी से देखें और प्रशमन शुल्क अवश्य लगाएँ। निकायों में राजस्व वसूली जैसे विषयों पर भी व्यापक चर्चा की गई। 15वें वित्त आयोग के मापदंडों के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए गए।  प्रमुख सचिव श्री मंडलोई ने कायाकल्प योजना के संबंध में निर्देशित किया कि  कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्माण एजेंसियों को लगातार निर्देशित करें कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की खामियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण एजेंसियों को भुगतान समय -सीमा में करें। मुख्य मार्गों के अलावा किसी कॉलोनी की महत्वपूर्ण सड़क को कायाकल्प योजना में जोड़ा जाना है, तो उसका प्रस्ताव शीघ्र ही मुख्यालय को भेजें। आगामी गर्मियों के लिए प्रदेश स्तर पर विभाग द्वारा की जा रही पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं की अधतन स्थिति पर भी अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।      

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का तत्काल  समाधान होना चाहिए। पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाना ही हमारी प्राथमिकता है। लाड़ली बहना योजना के लिए सभी निकायों में आयोजित किए गए कैंप में पोर्टल और ऐप में आने वाली तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाएगा। तब तक हितग्राहियों को टोकन जारी करें। साथ ही उनके फार्म ऑफ लाइन  जमा करके रखें। ई-केवाईसी के लिए उन्हें दोबारा बुला कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

अपर आयुक्त श्रीमती रुचिका चौहान, श्री सत्येंद्र सिंह  एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.