14-15 मार्च से फिर एक्टिविटी; ओले-आंधी और तेज बारिश होगी

Updated on 11-03-2023 10:07 PM

मध्यप्रदेश में 3 मार्च से एक्टिव बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम अब खत्म हो गया है। इससे अगले तीन दिन तेज गर्मी वाले रहेंगे। कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचेगा, जबकि रात में तापमान 18 डिग्री को छू सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा, जिसका असर प्रदेश में 14 मार्च से शुरू होगा। इससे 15 से 18 मार्च के बीच तेज बारिश, आंधी और ओले भी गिरेंगे।

मौसम वैज्ञानिक वहीद खान ने बताया कि 3 से 10 मार्च के बीच साउथ वेस्ट राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बना था। इसके अलावा, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहा। इस कारण एक्टिविटी हुई। साउथ कोंकण से लेकर सेंट्रल छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन गुजरने से सिस्टम और मजबूत हो गया। इसी की वजह से वेदर डिस्टर्ब हुआ। प्रदेशभर में ओले, बारिश और आंधी का दौर चला। यह सिस्टम लगभग खत्म हो गया है।

शनिवार को कुछ इलाकों में मौसम में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। 11, 12 और 13 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश में असर रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी। 18 मार्च तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम
भोपाल में 11 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। 12 और 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे। वहीं, 14 मार्च से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। 18 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बदले मौसम के बावजूद दिन का तापमान 33 और रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

प्रदेश के कई शहरों में हवा की स्पीड ज्यादा
आमतौर पर प्रदेश के शहरों में हवा की स्पीड अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहती है, लेकिन बारिश-ओले के सिस्टम की वजह से कई शहर ऐसे हैं, जहां हवा की स्पीड ज्यादा है। शुक्रवार को सिंगरौली में ही हवा की स्पीड 74Km प्रतिघंटा तक रही। सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, रीवा, शहडोल में भी एवरेज से ज्यादा रफ्तार रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.