एक्ट्रेस रवीना टंडन का वाइल्ड लाइफ लव:भोपाल में कहा-हमने कबूतर, उल्लू और चमगादड़ पाले एमपी मेरा मायका

Updated on 23-12-2022 05:16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को भोपाल आईं। यहां वे इंटरनेशनल वन मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हमने कबूतर, बंदर, चमगादड़ और बहुत उल्लू पाले हैं। अगर हमें इस धरती पर रहने का हक है, तो जानवरों और परिंदों का भी बराबर हक है। उनका ये हक हम इंसान उनसे नहीं छीन सकते। रवीना टंडन ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मायका है।

रवीना ने मंच पर दिखाया प्रकृति प्रेम

रवीना टंडन ने कहा कि हमारी मां के पास घाेंसला था। उसमें ताेते का बच्चा था। मां ने उसे रखा। इसके अलावा हमने बहुत सारे रेस्क्यू के काम किए हैं। मुझे याद है कि एक बार एक मकान की छत से चमगादड़ का बच्चा गिर गया था। हम उसे कंबल में लपेट कर ले गए थे।

हमने कबूतर, बंदर, चमगादड़ और बहुत से उल्लू पाले हैं। मैं सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हूं। भगवान ने इस धरती पर हर प्राणी, पशु, पक्षी को किसी कारण से बनाया है। किसी का वेस्टेज नहीं है। चाहे वो चींटी हो या हाथी, हर किसी को किसी न किसी काम के लिए बनाया है। अगर हमें इस धरती पर रहने का हक है, तो उनका भी हक है। हम इंसान उनका ये हक नहीं छीन सकते।

विकास के साथ प्रकृति भी जरूरी

रवीना ने कहा कि हर जगह के लिए डेवलपमेंट जरूरी है। उतना ही जरूरी वाइल्ड लाइफ और प्रकृति भी है। पर्यावरण और विकास दोनों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। दूसरे प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में ये अच्छी तरह निभाया जा रहा है।

रवीना ने बताया उनका नाम कैसे 'रवीना' पड़ा

मंच पर रवीना टंडन ने अपने नाम का भी अर्थ बताया। ये भी बताया कि ये नाम कैसे पड़ा। रवीना ने कहा कि पिता का नाम रवि टंडन है। मां का नाम वीना टंडन है। जब मैं छोटी थी, तो माता-पिता ने सोचा था कि रवि और वीना का मिलाप से कोई नाम हो, तो मेरा नाम रवीना रखा। पापा का नाम रवि मतलब वो तो सूरज हुए, उनकी किरणें मैं ही हूं।

रवीना का कहना है कि मध्यप्रदेश से हमारा रिश्ता रहा है। मैं बार-बार जरूर आउंगी। हमारे पापा, दादा मध्यप्रदेश के हैं। मैं अपने भाई को यहां छोड़ गई थी, भोपाल मेरा मायका है।

नोटिस के बाद नाराज थीं, वन मंत्री ने मनाया

STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) के टाइगर मूवमेंट एरिये में फोटोग्राफी पर मिले नोटिस से रवीना नाराज थीं। उनसे वन मंत्री विजय शाह ने खुद बात की। वे मेले में आने के लिए मान गईं। वह वन विभाग की बतौर मेहमान बनकर आई हैं।

टाइगर के करीब जाने के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गलत स्टोरी थी। मुझे MP सरकार ने बतौर वाइल्ड लाइफ के लिए ब्रांड एंबेसडर इनवाइट किया है। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। भोपाल आने की जानकारी रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भी दी थी। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक पुष्कर सिंह के लेटर को भी अपलोड किया था।

कबीर कैफे की प्रस्तुति के दौरान मौजूद रहीं

रवीना टंडन कबीर कैफे की प्रस्तुति के दौरान मौजूद रहीं। रात में यह प्रस्तुति हुई। गुरुवार को ही इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। शाम 4 से 6 बजे तक सम्राट म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.