एडीबी के प्रतिनिधियों ने की जल-प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा

Updated on 03-02-2023 05:44 PM

एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने एडीबी सहायतित जल-प्रदाय और सीवेज परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रतिनिधि-मण्डल ने मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस से भी सौजन्य भेंट की। एडीबी के प्रतिनिधि-मण्डल ने साँची भ्रमण कर जल-प्रदाय और सीवरेज परियोजना का जायजा भी लिया। प्रतिनिधि-मंडल में एशियन डेव्हलपमेंट बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री समीर खरे के साथ डिप्टी कंट्री डायरेक्टर हो यूं जियोंग, बोआडोकफेंग चांसवत, विवेक विशाल, अर्जुन बजाज, मिहिर सोरती, राजेश यादव, पूनम एस. भांबरी, के मुरुगराज शामिल हैं।

मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत ने एडीबी सहायतित परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि एडीबी की सहायता से प्रदेश के 131 निकायों में जल-प्रदाय और 9 निकायों में सीवरेज परियोजना का कार्य प्रगतिरत है।

एडीबी प्रतिनिधि-मंडल ने इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा भी की। समीक्षा करते हुए दल ने इंदौर मेट्रो परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक श्री अजय शर्मा और शोभित टंडन ने एडीबी प्रतिनिधियों को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगतिरत कार्य की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.