गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल में एडवेंचर एक्टिविटीज ने किया रोमांचित

Updated on 04-02-2023 04:57 PM

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल के दूसरे दिन एडवेंचर एक्टिविटीज ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। साथ ही चंबल नदी पर बने फ्लोटिंग स्टेज पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरावली पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच चंबल नदी के पवित्र जल के किनारे साहसिक गतिविधि एवं सांस्कृतिक आयोजनों का दौर शुरू हो चुका है।

पहले दिन ख्यात रॉक बैंड इंडियान ओसियन और दूसरे दिन शाम को कोलकाता के प्रसिद्ध रॉक बैंड 'फिडलर्स ग्रीन' ने समां बांधा। 'मस्त कलंदर' और 'यया माया' जैसे कुछ प्रसिद्ध गीतों के साथ शाम को रोशन किया। 

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मंदसौर को अनुभव आधारित एक नए पर्यटन गंतव्य की सौगात गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल के रूप में दी गई है। इसका शुभारंभ 1 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया। उत्सव के दौरान विभिन्न नृत्य रूपों जैसे बधाई, डेरा नृत्य, मलखम आदि की प्रस्तुति और शिल्प प्रदर्शनी द्वारा प्रदेश की संस्कृति से भी पर्यटकों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें स्थानीय लजीज़ व्यंजनों का स्वाद भी परोसा जा रहा है। मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल में बेसन गट्टा, मक्का रोटी, दाल बाटी चूरमा, बाजरे की रोटी, टिक्कड़ रोटी आदि का आनंद ले सकते हैं।

आगामी कार्यक्रम

एकतारा बैंड - 3 फरवरी को शाम 7 बजे

बंदिश प्रोजेक्ट बैंड - 4 फरवरी को शाम 7 बजे

कबीर कैफे बैंड - 5 फरवरी को शाम 7 बजे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.