भोपाल के बाद रीवा में बैंक डकैती का था प्लान:ज्वेलरी शॉप में लूट का मामला

Updated on 20-08-2024 12:41 PM

ज्वेलरी शॉप में लूट के मास्टरमाइंड अग्निवीर ट्रेनी जवान मोहित ने फरारी के दौरान एक बैंक डकैती की योजना बना ली थी। भोपाल की वारदात में कामयाब होने के बाद उसके हौसले बुलंद हो चुके थे।

फरारी के दौरान वह रीवा की बैंक में डकैती की योजना बना रहा था। इस डकैती में उसका दोस्त अभय मिश्रा और जीजा आकाश राय साथ देने वाले थे। यही नहीं वह अपने कुछ पुराने साथियों को भी इसमें शामिल करना चाहता था।

हालांकि, इससे पहले ही उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया है कि वह और उसके जीजा को अनुमान था कि वारदात के बाद वह जिंदगी भर ऐश की जिंदगी काटेंगे। भोपाल और रीवा छोड़कर रायसेन स्थित गांव में बस जाएंगे।

7 मिनट में की थी 50 लाख की लूट

घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। शहर के बागसेवनिया स्थित ज्वेलरी शॉप में हेलमेट पहने दो बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे। वे संचालक को कट्‌टा दिखाकर चांदी की राखियां, जेवर और कैश मिलाकर 50 लाख रुपए का माल लेकर भाग निकले थे। बदमाश 7 मिनट तक दुकान में रहे थे।

मामले में पुलिस ने रविवार को अग्निवीर ट्रेनी मोहित, उसके जीजा-बहन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित पठानकोट के फतेहगढ़ में पदस्थ है। छुट्‌टी लेकर बहन के घर भोपाल आया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल जब्त कर ली है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद कर लिया है।

मामले की जांच में जुटी सभी 7 टीमें भी भोपाल लौट आई हैं। पुलिस की तीन टीमें केस की जांच के लिए पिछले चार दिनों से भोपाल में थीं। एक टीम रीवा, दो टीम मंडीदीप और सतलापुर तथा एक कटनी में डेरा डाले हुए थी।

पुलिस ने 400 से ज्यादा CCTV खंगाले

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक- 9 टीम जांच कर रही थीं। घटनास्थल के आसपास 20 किलोमीटर के रास्ते में लगे 400 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले। इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकी।

उनके और परिजन के मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाले गए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले दोनों मुख्य आरोपी जीजा आकाश राय (24), उसके साले आर्मी में अग्निवीर ट्रेनी मोहित सिंह बघेल (19) को गिरफ्तार किया है।'

जीजा पर कर्ज था, इसे चुकाने रची साजिश

मोहित ने लूट की साजिश रची थी। वह बहन के घर छुटि्टयां मनाने आया था। जिस जगह लूट की गई, बहन-जीजा इससे महज 400 मीटर की दूरी पर रहते हैं। रात में वॉक करते समय मोहित दुकान की रेकी करता था।

उसने यह अनुमान लगा लिया था कि रात 8.30 बजे के बाद दुकान का मालिक अकेला ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने लूट की। दोनों का पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है। आकाश बी.कॉम सेकेंड ईयर और मोहित बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ा है।

राजपूत रेजीमेंट को पुलिस ने दी सूचना

पुलिस ने आरोपी मोहित की वर्तमान पदस्थापना पठान कोर्ट में राजपूत रेजीमेंट के प्रमुख को मोहित की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। उसके खिलाफ वहां से विभागीय कार्रवाई भी शुरू को गई है। जल्द सेना से उसे बर्खास्त किया जा सकता है।

लूट में 5 सहयोगियों की भी भूमिका

मामले का तीसरा आरोपी विकास राय है, जो मुख्य आरोपी आकाश का भाई है। मूल रूप से सतलापुर (रायसेन) का रहने वाला है। लूटे गए माल का कुछ हिस्सा उसने अपने पास रखा था। विकास प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। लूट की वारदात में इस्तेमाल बाइक भी इसी की थी।

चौथी आरोपी ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोनिका राय, आकाश की बहन है। 12वीं तक पढ़ी है, और दानिश नगर भोपाल में रहती है। लूटे गए माल का कुछ हिस्सा आरोपियों ने उसके घर भी छिपा दिया था। पुलिस ने मोनिका के पति अमित को भी पांचवां आरोपी बनाया है। उसे भी लूट की जानकारी थी। अमित प्राइवेट ऑटो गैस कंपनी में सुपरवाइजर है।

छठवीं आरोपी 46 वर्षीय गायत्री राय, आकाश की मां हैं और सतलापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने भी चोरी के माल को अपने पास रखा था। उन्हें भी वारदात की जानकारी थी।

7वां आरोपी अभय मिश्रा, पनवार (रीवा) का रहने वाला है। वह आरोपी मोहित का दोस्त है। लूट की वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को उसी ने आरोपियों को दिया था। आरोपी बीए ग्रेजुएट है। प्राइवेट सीमेंट कंपनी में जॉब करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.