एक दिन कम होने के बाद फिर बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

Updated on 03-02-2022 04:58 PM

  भोपाल शहर में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन कम होने के बाद पुन: बढ़ गया। बुधवार को भोपाल में कोरोना के 1307 नए मरीजों की पहचान हुई। कुल 6041 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 5675 सैंपल की जांच में 1112 मरीज मिले थे। इस तरह संक्रमण दर 21 फीसदी रही। यानी शहर में हर पांचवा संदिग् पाजिटिव मिल रहा है। बुधवार को भोपाल में कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई। बीते तीन दिनों में शहर में कोरोना के चलते 06 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10784 है। राहत की बात यह है कि इनमें से 10640 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी मरीज निजी सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अभी तक भोपाल में एक लाख 61 हजार 976 मरीज मिल चुके हैं। हालाकि चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक जांच में जितने मरीज रहे हैं, हकीकत में मरीजों की संख्या चार से पांच गुना ज्यादा है। दरअसल, मरीज जांच कराने के लिए ही नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण सही आंकड़ा पता नहीं चल रहा है। उधर जबलपुर में एक पखवाड़े में दो बार 900 मरीजों का आंकड़ा पार करने के बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे रहा है। इतना ही नहीं कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बेतहाशा कमी आई है। पांच दिन के भीतर सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 666 से घटकर 3 हजार 699 पर गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर उतार पर है। इस दौरान एक दिन के भीतर कोरोना के सर्वाधिक 970 मरीज 25 जनवरी को मिले थे। 23 जनवरी को भी नए मरीजों का आंकड़ा 910 रहा। इस बीच 25 जनवरी के बाद से कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार कम हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया का कहना है कि मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि कोरोना की पीक का समय निकल चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के कारण तीसरी लहर में संक्रमण का खतरा कम हुआ। बच्चों की सेहत की चिंता दूर हुई: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जीआर मोहंती ने बताया कि तीसरी लहर आने से पूर्व बच्चों की सेहत को लेकर संदेह जाहिर किया जा रहा था। तमाम एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे थे कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक हो सकती है। जिसे देखते हुए जिलेभर के सरकारी निजी अस्पतालों में बच्चों की उपचार व्यवस्था को और सुद्ढ़ किया गया। जिला अस्पताल विक्टोरिया में बच्चों के उपचार के लिए एचडीयू वार्ड बनाया गया। परंतु गनीमत रही कि कोरोना के कुल मरीजों में कम उम्र के बच्चों की संख्या दो फीसद के आसपास रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.