शुगर फ्री आलू और काले गेहूं के बाद अब नीला गेहूं दिलाएगा प्रदेश को नई पहचान, निर्यात के ऑर्डर भी मिलने लगे

Updated on 14-02-2023 08:08 PM

जी-20 देशों की कृषि कार्य समूह की बैठकों का सिलसिला सोमवार से शुरू हुआ। बैठक में 30 देशों के 79 विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इसमें मप्र के किसानों की सक्सेस स्टोरी भी प्रदर्शित की गई है। यहां पीले और काले गेहूं के बाद सीहोर में नीले रंग के गेहूं का भी स्टाॅल है। कंपनी के आशुतोष शर्मा ने बताया, चार साल पहले काले गेहूं का पेटेंट लेकर उत्पादन शुरू किया था, उसके बाद सीहोर में नीले गेहूं का उत्पादन कर रहे हैं। बेकरी में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

अगले साल के लिए कुछ एक्सपोर्ट के ऑर्डर भी मिले हैं। सिमरोल की निशा पाटीदार का कहना है कि वे खास किस्म के शुगर फ्री आलू का उत्पादन कर रही हैं। डिंडोरी की लहरी बाई की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं, उनका भी स्टॉल लगा है। वे 80 से अधिक मिलेट्स उगा रही हैं। उन्होंने ये सभी यहां प्रदर्शित किए हैं।

पराली पर उगा रहे मशरूम, बैग और बर्तन भी बनाए

आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की ब्रांडिंग की गई है। इंदौर के स्टार्टअप बेटी (बायोटेक एरा ट्रांसफामेंशन इंडिया) का भी स्टॉल है, जो पराली पर मशरूम की खेती के साथ ही मशरूम के हाई क्वालिटी बीज का भी निर्माण कर रहे हैं। वहीं एक अन्य स्टार्टअप क्रास्ट की रूपा कुमारी ने बताया, वे पराली से आकर्षक बैग, कार्ड बोर्ड के साथ ही बर्तन भी बना रहे हैं। पुणे की इस कंपनी ने मुरैना में काम शुरू कर दिया है।

दूसरा दिन- सिंधिया आज होंगे शामिल

मीटिंग के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिरकत करेंगे। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाले पहले सत्र में सिंधिया भी हिस्सा लेंगे। लंच के बाद प्रतिनिधिमंडल मांडू के लिए रवाना होंगे। वे स्थानीय खेती भी देखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.