नेतन्याहू के घर पर हमले के बाद इजरायली सेना ने शुरू किया जवाबी ऐक्शन, बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसाए बम

Updated on 20-10-2024 01:21 PM
बेरूत: इजरायल पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों के बाद इजरायली वायु सेना ने बेरूत में आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, जबकि इजरायली सैनिकों ने लेबनान में घुसने के बाद से सबसे तगड़ा अभियान चलाया। शनिवार को उत्तरी इजरायल पर हिजबुल्लाह ने 100 से ज्यादा रॉकेट दागे थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इसके साथ ही लेबनान से भेजे गए एक ड्रोन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाया था।

लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा अभियान


आईडीएफ ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में अपने अब तक के सबसे बड़े अभियान में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को ध्वस्त कर दिया है। इजरायली सेना (IDF) के 98वें डिवीजन के सैनिकों ने हिजबुल्लाह के ठिकाने पर छापा मारा। सेना ने कहा कि इसमें निगरानी उपकरण शामिल थे, जो गैलिली पैनहैंडल में इजरायली कस्बों पर नजर रखते थे।

आईडीएफ ने कहा कि सैनिकों को कमांड सेंटर में विस्फोटक उपकरण, हथियार और खुफिया सामग्री भी मिली। आईडीएफ ने ने यह खुलासा नहीं किया कि दक्षिणी लेबनान में कमांड सेंटर वास्तव में कहां स्थित था, या इसके बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

नेतन्याहू के घर को हिजबुल्लाह ने बनाया था निशाना


शनिवार सुबह लेबनान से भेजे गए एक ड्रोन ने इजरायल के सीजेरिया शहर में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया था। इजरायल ने बताया कि ड्रोन हमले के समय इजरायली प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान के एजेंट हिजबुल्लाह का मकसद उन्हें और उनकी पत्नी को मारना था। उन्होंने कहा कि हिजबु्ल्लाह ने उन्हें और उनकी पत्नी को मारने की कोशिश करके बड़ी गलती की है। साथ ही चेतावनी दी कि यह हमला उन्हें युद्ध जारी करने से नहीं रोक सकता।

नेतन्याहू के घर को हिजबुल्लाह ने बनाया था निशाना


शनिवार सुबह लेबनान से भेजे गए एक ड्रोन ने इजरायल के सीजेरिया शहर में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया था। इजरायल ने बताया कि ड्रोन हमले के समय इजरायली प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान के एजेंट हिजबुल्लाह का मकसद उन्हें और उनकी पत्नी को मारना था। उन्होंने कहा कि हिजबु्ल्लाह ने उन्हें और उनकी पत्नी को मारने की कोशिश करके बड़ी गलती की है। साथ ही चेतावनी दी कि यह हमला उन्हें युद्ध जारी करने से नहीं रोक सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.